Covid-19 Today Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के मामलों में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। इस तरह नए वैरिएंट के प्रसार में कमी आने से भारत को इस मामले में बड़ी राहत मिली है। आज लगातार तीसरा दिन है, जब देश कोविड संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।
सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6836 हुई
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आज सुबह आठ बजे बीते 24 घंटों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देशभर में सक्रिय मामले घटकर 7,000 से नीचे आ गए हैं। इसके अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे से आज सुबह 8 बजे तक देशभर में एक दिन में कोविड-19 संक्रमण के 428 मामले कम हुए हैं। इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 6836 रह गई है। नए वैरिएंट से अब तक 109 लोगों की जान जा चुकी है।
सोमवार को मामलों में आई थी 119 की गिरावट
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सोमवार को कोविड संक्रमण के मामलों में 119 की गिरावट आई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 261 मामले कम हुए हैं। इसके अलावा गुजरात में 185, दिल्ली में 94, महाराष्ट्र में 28, आंध्र प्रदेश में 18, सिक्किम में 13 एक्टिव केस हैं।
केरल में अब कुल मामलों की संख्या 1659
असम में 3, तेलंगाना-बिहार-छत्तीसगढ़ और गोवा में 1-1 मामला कम हुआ है। इस गिरावट के बाद केरल में अब कुल मामलों की संख्या 1659 है। वर्तमान में गुजरात में 1,248, कर्नाटक में 696, दिल्ली में 555, महाराष्ट्र में 512, उत्तर प्रदेश में 278, राजस्थान में 251, तमिलनाडु में 222 और हरियाणा में 103 सक्रिय मामले हैं।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: देश में कोरोना से 10 लोगों की मौत, कल से 17 केस कम, कुल 7,383