Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

0
160
Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम के बीच सीट बंटवारे पर लगी मुहर
Tamil Nadu Election, (आज समाज), चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए द्रविड़ मुनेत्र कषगम और कांग्रेस पार्टी में बुधवार को सीट बंटवारे पर मुहर लग गई। डीएमके ने कांग्रेस को 28 सीट दी हैं। इसके अलावा पार्टी को एक राज्यसभा सीट भी दी गई है।

पार्टी नेताओं के अनुसार यह फैसला डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई के बीच हुई बैठक में लिया गया। राज्य में विधानसभा की 234 सीटें हैं। 2021 के चुनाव में डीएमके ने 133 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं। डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस ने कुल मिलाकर 159 सीटों पर जीत हासिल की थी। दूसरी ओर डीएमके को 75 सीटें मिली थीं, जिसमें एआईएडीएमके 66 सीटों के साथ गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी रही थी।

चिदंबरम ने की थी स्टालिन से मुलाकात

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस और डीएमके के बीच 2004 से चले आ रहा गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया था, लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने मंगलवार को स्टालिन से मुलाकात की और लंबी बातचीत के बाद बात बन गई।

कांग्रेस को 25 सीटें ही देना चाहते थे स्टालिन

कांग्रेस ने सीटों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया था। जब बात नहीं बनी तो चिदंबरम को बातचीत के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि स्टालिन कांग्रेस को 25 सीटें ही देना चाहते थे, लेकिन चिदंबरम की स्टालिन से मुलाकात के बाद 28 सीटों तक सहमति बनी।

फैसले से हाई कमांड और कांग्रेसी कार्यकर्ता खुश

सीटें शेयरिंग पर तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वपेरुंथगई ने कहा, हमें 28 सीटें मिलीं हैं। 40 साल बाद हमें तीन अतिरिक्त सीटें और राज्यसभा में एक सीट मिली है। पार्टी इसका स्वागत करती है। तमिलनाडु की जनता को इस गठबंधन की जरूरत है। इस फैसले से हाई कमांड और कांग्रेसी कार्यकर्ता भी बहुत खुश हैं। चुनावों में हम 210 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Amit Shah: कांग्रेस ने सीमाएं खुली छोड़ीं, घुसपैठ बढ़ी: अमित शाह