Shashi Tharoor: अवैध प्रवासियों के खिलाफ सरकार के एक्शन के समर्थन में आए कांग्रेस सांसद शशि थरूर

0
157
Shashi Tharoor: अवैध प्रवासियों के खिलाफ सरकार के एक्शन के समर्थन में आए कांग्रेस सांसद शशि थरूर
Shashi Tharoor: अवैध प्रवासियों के खिलाफ सरकार के एक्शन के समर्थन में आए कांग्रेस सांसद शशि थरूर

कहा- घुसपैठियों को बाहर निकालना सही
Shashi Tharoor, (आज समाज), नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सरकार के एक्शन का समर्थन किया है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और इमिग्रेशन व्यवस्था को ठीक से संभालना सरकार की जिम्मेदारी है। थरूर ने कहा कि अगर भारत में घुसपैठ हो रही है या लोग वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहे हैं तो यह सिस्टम की नाकामी और बॉर्डर व इमिग्रेशन कंट्रोल में कमियों को दिखाता है। उन्हें सख्ती से कानून के तहत बाहर निकालना चाहिए।

सरकार को नियम तोड़ने वालों पर एक्शन लेने का पूरा अधिकार

कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर लोग अवैध तरीके से देश में आ पा रहे हैं, तो क्या यह हमारी नाकामी नहीं है? इसलिए सरकार को बॉर्डर पर और ज्यादा सख्ती करनी चाहिए। सरकार के पास नियम तोड़ने वालों के पर एक्शन लेने का पूरा अधिकार है।

शेख हसीना को भारत में रहने देने का फैसला इंसानी सोच दिखाता है

थरूर ने कहा कि कानून का पालन जरूरी है, लेकिन बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में रहने देने का फैसला इंसानी सोच दिखाता है। उन्होंने बताया कि उन्हें जबरदस्ती वापस न भेजना सही कदम था, क्योंकि भारत के साथ उनके पुराने और भरोसेमंद रिश्ते रहे हैं।

डिर्पोटेशन या एक्सट्रैडिशन के फैसले आसान नहीं होते

किसी को देश से निकालने (डिर्पोटेशन) या किसी दूसरे देश को सौंपने (एक्सट्रैडिशन) के फैसले आसान नहीं होते, क्योंकि इनमें कई कानूनी नियम, अंतरराष्ट्रीय समझौते और अपवाद शामिल होते हैं। बहुत कम लोग इन कानूनी बातों और अंतरराष्ट्रीय समझौतों को पूरी तरह समझते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में सरकार को सोच-समझकर फैसला लेने का अधिकार दिया जाना चाहिए।

किसी को सुरक्षा देना एक सही और जिम्मेदारी भरा कदम

जब तक कानूनी मामलों की जांच हो रही है, तब तक किसी को सुरक्षा देना एक सही और जिम्मेदारी भरा कदम है। भारत एक अच्छे दोस्त की मेहमाननवाजी कर रहा है, इसलिए सरकार को पूरी जांच होने तक उसे सुरक्षित रहने देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: राजनीतिक दलों ने इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए जुटाए 3,811 करोड़, भाजपा को सबसे अधिक 3,112 करोड़ चंदा मिला