Cold Wave (आज समाज), हिसार : यूं तो हरियाणा में ठंड की दस्तक हो चुकी है चुकी है, रात को ठंड और दिन में सामान्य तापमान के कारण अभी ज्यादा ठण्ड का एहसास नहीं हो रहा, लेकिन पिछले दो दिन से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाओं का दौर भी चल रहा है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद तापमान में आई गिरावट से ठंड असर थोड़ा बढ़ा है, जिसके चलते हरियाणा में ठंड का असर लगातार गहराता जा रहा है। हिसार में न्यूनतम तापमान 7.4°C रिकॉर्ड किया गया, जो सीजन का सबसे कम तापमान है।

आगामी 3–4 दिनों तक रातें और भी ठंडी होंगी

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 3–4 दिनों तक रातें और भी ठंडी होंगी, चूँकि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है, इतना ही नहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 और 28 नवंबर को कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी के आसार है। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी, जिससे ठंड का असर और बढ़ सकता है। फिलहाल हरियाणा में 11 शहरों का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे चला गया।

धुंध के समय सड़क पर वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें

मौसम विभाग के अनुसार 25–28 नवंबर को मौसम धुंधला रहेगा और अधिकतम तापमान लगभग 23°C तक रहेगा, जबकि 29 नवंबर को बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 26°C रहेगा, वहीं 1 दिसंबर की रात सबसे ठंडी और तापमान 8°C तक पहुंच सकता है। हालांकि 1 दिसंबर को दिन सुहावना रहेगा, लेकिन रात में पारा लुढ़क सकता है। तो आमजन को चाहिए कि इस बदलते मौसम में सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें। धुंध के समय सड़क पर वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष एहतियात की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: Minister Krishna Bedi बोले- जालसाजी कर विदेश भेजने वालों पर सरकार सख्त, जालसाजी से बचने के लिए सरकार की शर्तों को पढ़ना चाहिए