19 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण छा सकते है हल्के बादल
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले कई दिन से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के 11 शहरों को तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। इससे पहले केवल करनाल, हिसार, महेंद्रगढ़ और नारनौल का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि यह सिलसिला 18 नवंबर तक जारी रहेगा। इसके बाद 19 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हलके बादल छाएंगे जिससे दिन का पारा गिरेगा मगर रात्रि तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी से मौसम और बदल सकता है और ठंड के साथ धुंध भी देखने को मिल सकती है। कृषि मौसम एक्सपर्ट डॉ. मदन खीचड़ ने गेहूं की बिजाई जल्द से जल्द खत्म करने की सलाद किसानों को दी है। इसके अलावा सरसों में रोगों की रोकथाम के लिए कृषि वैज्ञानिकों की सलाह लेने को कहा है।
18 नवंबर तक मौसम रहेगा खुश्क
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। 19 नवंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में आएगा इससे बादलवाई देखने को मिल सकती है। इसके कारण रात्रि तापमान में बढ़ोतरी मगर दिन का तापमान सामान्य या इससे कम रहता है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है।
जींद में 5वीं तक स्कूल बंद
ठंड बढ़ने के साथ ही हरियाणा के 7 शहरों में प्रदूषण का स्त बढ़ गया है। बहादुरगढ़, फतेहाबाद, सोनीपत, भिवानी, चरखीदादरी, जींद और रोहतक में प्रदूषण रेड जोन में चला गया है। वहीं धारूहेड़ा और नारनौल में स्थिति खराब है। प्रशासन ने जींद में प्रदूषण के कारण पांचवीं कक्षा तक स्कूलों में अवकाश भी घोषित कर दिया है।
ये भी पढ़ें: रोहतक के साहिल संग सात फेरे लेगी यूपी की जेवलिन थ्रोअर अनु