किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाएंगे किसान
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से आज सीएम नायब सैनी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत की। इस अभियान के तहत 1380 गांवों में 2 हजार वैज्ञानिक किसानों के पास जाकर उनको उन्नत खेती की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में नायब सैनी ने कृषि एवं बागवानी से जुड़े 7 ब्रोशर्स का विमोचन भी किया। इस दौरान उनके साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे। सीएम नायब सैनी ने कहा कि किसान खुशहाल व आत्मनिर्भर होगा, तभी देश विकसित राष्ट्र बनेगा।
कृषि व किसान हरियाणा की रीढ़ हैं। खेती और किसान के हित के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है। प्रदेश सरकार टरढ पर किसानों की फसल खरीद रही है, लेकिन विपक्ष किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। सीएम ने कहा विपक्ष ने एमएसपी बंद करने का दुष्प्रचार करने की कोशिश की, लेकिन भाजपा के शासनकाल में साढ़े 3 गुना एमएसपी बढ़ गई।
आग से जलकर राख हुई फसलों का 30 हजार रुपए प्रति एकड़ दिया मुआवजा
साल 2014 तक करीब सवा 4 लाख करोड़ एमएसपी दी गई, जबकि 2014 से 2025 तक 14 लाख करोड़ से ज्यादा एमएसपी किसानों के खाते में गई। किसानों के हित के लिए 111 करोड़ रुपए भावांतर भरपाई में दिए गए। पिछले दिनों आग से जलकर राख हुई फसल का मुआवजा 30 हजार रुपए प्रति एकड़ दिया गया।
महाराणा प्रताप जयंती समारोह भी सीएम ने की शिरकत
वहीं करनाल के सालवन गांव की अनाज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह में भी सीएम नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। समारोह में पहुंचने पर आयोजकों ने पगड़ी पहनाकर कर उनका जोरदार स्वागत किया।
ये भी पढ़ें : इंटरनेशनल योगा डे पर कुरुक्षेत्र में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम