152 करोड़ 87 लाख 92 हजार रुपए की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
Mahendragarh News (आज समाज) महेंद्रगढ़: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में सीएम नायब सैनी आज धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए है। सीएम नायब सैनी दोपहर बाद 3:30 बजे हैलीकॉप्टर से महेंद्रगढ़ पहुंचेंगे। रैली के लिए महेंद्रगढ़ के महाविद्यालय के खेल ग्राउड में पंडाल लगाया गया है। मुख्य मंच से 200 मीटर की दूरी पर कॉलजे मैदान में ही हैलीपेड बनाई गई है जहां से गाड़ी के माध्यम से सीएम मंच तक पहुचेंगे।
मुख्यमंत्री के शैड्यूल के अनुसार तीन घंटे का समय महेंद्रगढ़ में रहेंगे तथा शाम 6:30 बजे हेलीपैड से सीधे चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सीएम नायब सैनी 152 करोड़ 87 लाख 92 हजार रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। पंडाल में 15 बड़े कूलर 50 से अधिक पंखे भी लगाए गए हैं। मुख्य मंच पर सीएम की कुर्सी के अलावा 31 मंत्रियों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों व पार्टी के पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मंच पर चार बड़ी एलईडी भी लगाई हैं।
पंडाल में छह हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई
वहीं, हाल ही में हुए आॅपरेशन सिंदूर की तर्ज पर मंच के सामने पेंटिंग भी तैयार की गई है। रैली में आने वाले महिला-पुरुषों के लिए छह हजार कुर्सियां लगाई हैं जबकि दो हजार कुर्सी अतिरिक्त भी रखी गई हैं जिनका जरूरत के समय प्रयोग किया जा सकता है।
जिले के अधिकारियों के बैठने के लिए अलग व्यवस्था की गई है। वहीं, पंडाल में ही तीन-तीन अलग पार्टेशन में आमजन के बैठने की व्यवस्था रहेगी। रैली स्थल से कुछ ही दूर राजकीय महिला महाविद्यालय व राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के मैदानों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में कल से 3 दिन तक बारिश के आसार, आज मौसम रहेगा साफ
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार