CM Nayab Saini 16 नवंबर को नारनौल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, विकास कार्यों की मिलेगी बड़ी सौगात

0
66
CM Nayab Saini 16 नवंबर को नारनौल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, विकास कार्यों की मिलेगी बड़ी सौगात
CM Nayab Saini 16 नवंबर को नारनौल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, विकास कार्यों की मिलेगी बड़ी सौगात

CM Nayab Saini, (आज समाज), महेंद्रगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आगामी 16 नवंबर के नारनौल मुख्यमंत्री दौरे को लेकर लोगों से अधिक से अधिक जनसभा में पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने महेंद्रगढ़ दौरे के दौरान आश्वासन दिया था कि इस जिले को विकास कार्यों को लेकर एक बड़ी सौगात मिलेगी।

अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि 16 नवंबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारनौल में राज्य स्तरीय एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए।
बता दें कि आरती सिंह राव अटेली विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद दौरे कर रही है। शुक्रवार को भी उन्होंने अटेली हलके के अनेक गांवों का दौरा किया। आरती सिंह राव ने कहा कि उन्हें हरियाणा में मंत्री बने हुए लगभग डेढ़ साल का समय हो गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास किए

उन्होंने अपने इस कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए काफी प्रयास किए हैं। 1100 के तकरीबन डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। यह नहीं बल्कि अस्पतालों में खराब पड़ी मशीनों को ठीक करवाया गया है और जहां नई मशीनों की जरूरत है। वहां पर नई मशीनें भी भिजवाई जा रही हैं, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सिविल अस्पतालों की स्थिति सुधारी जा रही है और उसके बाद सब डिवीजन पर बने अस्पतालों पर ध्यान दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Bihar Election Result पर अनिल विज बोले – पूरे हिंदुस्तान के लिए बहुत बड़ा पैगाम, झूठे वादे नहीं, बल्कि काम व विकास चाहती है दुनिया