राव तुलाराम स्टेडियम में धन्यवाद रैली को करेंगे संबोधित
Rewari News (आज समाज) रेवाड़ी: हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज रेवाड़ी आएंगे। वह यहां पर राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही सीएम नायब सैनी रेवाड़ी में 288 करोड़ 30 लाख 93 हजार रुपए की कुल 14 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव, सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.वंदना पोपली मुख्य मंच पर रहेंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बाद रेवाड़ी में सीएम नायब सैनी की यह पहली रैली है। रैली में जहां वे अहीरवाल में विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे, वहीं यहां से वे संदेश भी देंगे कि प्रदेश में अब कहीं भेदभाव नहीं होता।

रेवाड़ी में पहली बार पिता-पुत्री एक मंच पर होंगे

रेवाड़ी जिले की तीनों विधानसभा में भाजपा के विधायक हैं। रेवाड़ी में लक्ष्मण यादव, बावल में डा. कृष्ण, कोसली में अनिल कुमार विधायक हैं। रेवाड़ी में यह भी पहला अवसर होगा, जब राव इंद्रजीत व उनकी पुत्री आरती राव सिंह बतौर मंत्री एक मंच पर मौजूद होंगे व रेली को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें : हरियाणा के 5 जिलों में हुई बारिश

यह भी पढ़ें : हरियाणा में 5600 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती रद्द