बिजली मंत्री के पैर में हुआ है फ्रेक्चर
Ambala News (आज समाज) अंबाला: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने अंबाला पहुंचकर ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज का हाल जाना। सीएम सैनी गत दिवस दोपहर बाद विज के अंबाला कैंट स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचने पर मंत्री अनिल विज के भाई राजिंद्र विज, कपिल विज के अलावा चाचा रिटायर्ड विंग कमांडर एसडी विज, गौरव विज, शुभम विज व अन्य परिवार सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इससे पहले राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी उनका हालचाल लेने उनके घर पर पहुंचे थे। बिजली मंत्री अनिल विज के पांव के अंगूठे में फ्रेक्चर आया है। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी है।

विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नायाब सैनी मंत्री विज के पास 45 मिनट तक बैठे। इस दौरान दोनों ने आपस में अंबाला के विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की। इसके साथ ही सीएम ने मंत्री विज से अपना ख्याल रखने की बात भी कही

यह भी पढ़े : आज पूरे हरियाणा में आंधी-बारिश की चेतावनी

यह भी पढ़े : हिसार एयरपोर्ट पर सीएम के स्वागत की लेनी होगी अनुमति