देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती समारोह में करेंगे शिरकत
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के सीएम नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र में देवी अहिल्याबाई होल्कर जंयती समारोह में मुख्खातिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम अनाज मंडी पिपली में होगा। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सीएम सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

कुरुक्षेत्र में आज देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं राज्य स्तरीय जयंती मनाई जा रही है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोग लोग हिस्सा लेंगे। इसके लिए बसों का इंतजाम किया गया है। दरअसल, सरकार सभी महापुरुषों की जयंती राज्य स्तर पर मना रही है। हाल ही में 29 मई को करनाल के सालवन गांव में महाराणा प्रताप जयंती और 30 मई को रोहतक के गांव पहरावर में परशुराम जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।

सीएम का 3 दिन में कुरुक्षेत्र का तीसरा दौरा

इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम सीएम कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। सीएम सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे और डेढ़ बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम नायब सैनी का 3 दिन में कुरुक्षेत्र का तीसरा दौरा है। 29 मई को सीएम ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरूआत की थी। कल 30 मई को सीएम नायब सैनी अचानक पिहोवा के बाउली साहिब गुरुद्वारा में आए थे और यहां माथा टेका था।

यह भी पढ़े : हरियाणा में आज बारिश की संभावना

यह भी पढ़े : एक गांव-गोत्र में विवाह के खिलाफ रोहतक में एकजुट हुई खाप पंचायतें