अभ्यर्थियों के लिए 8000 हजार बसों का इंतजाम कर रही सरकार
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में 26 व 27 जुलाई को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) होना है। सीईटी के सफल आयोजन के लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। सीईटी अभ्यर्थियों के लिए सरकार 8000 बसों का इंतजाम कर रही है। इसके लिए हरियाणा के परिवहन विभाग को निर्देश जारी किए जा चुके है। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए स्टेज कैरिज स्कीम के तहत चलने वाली बसों के अलावा स्कूलों और कॉलेजों की बसों को भी शामिल किया जा सकता है।
अभ्यर्थियों के लिए परिवहन व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अनिल विज भी पूरी नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पूर्व की तरह अभ्यर्थियों का किराया माफ कर सकते हैं। गौरतलब है कि 13.48 लाख युवाओं ने सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है।
एग्जाम की प्लानिंग में जुटा हुआ कर्मचारी चयन आयोग
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सीईटी अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम की प्लानिंग में जुटा हुआ है। हालांकि आयोग अभी एडमिट कार्ड जारी करेगा मगर प्रयास किया जा रहा है कि पहले की तरह पड़ोसी जिले में ही अभ्यर्थियों को एग्जाम देने के लिए जाना पड़े। आयोग चाह रहा है कि
नजदीकी जिले में बनाए जाएंगे एग्जाम सेंटर
- अंबाला जिले के अभ्यर्थियों का चंडीगढ़ में एग्जाम आयोजित किया जाए। वहीं भिवानी जिले के अभ्यर्थियों को चरखी दादरी, हिसार, महेंद्रगढ़, रोहतक, सोनीपत एग्जाम हो।
- चंडीगढ़ के अभ्यर्थियों को यमुनानगर और चरखी दादरी के अभ्यर्थियों को महेंद्रगढ़, फरीदाबाद जिले के अभ्यर्थियों को पलवल, फतेहाबाद जिले के अभ्यर्थियों को जीद, सिरसा, गुरुग्राम के अभ्यर्थियों को फरीदाबाद, हिसार के अभ्यर्थियों को भिवानी, फतेहाबाद, जींद जाने की प्लानिंग पर काम हो रहा है। वहीं झज्जर जिले के अभ्यर्थियों को फरीदाबाद, रोहतक, जींद जिले के अभ्यर्थियों को कैथल, करनाल, पानीपत, कैथल जिले के अभ्यर्थियों को चंडीगढ़, पंचकूला, करनाल जिले के अभ्यर्थियों का पंचकूला एग्जाम कराया जाए।
- यमुनानगर, कुरुक्षेत्र जिले के अभ्यर्थियों को चंडीगढ़, महेंद्रगढ़ जिले के अभ्यर्थियों को चरखी दादरी, रेवाड़ी, नूह जिले के अभ्यर्थियों को फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल जाना पड़ सकता है। पलवल के अभ्यर्थियों को फरीदाबाद, नूह, पंचकूला के अभ्यर्थियों को चंडीगढ़, यमुनानगर, पानीपत के अभ्यर्थियों को सोनीपत, रेवाड़ी के अभ्यर्थियों को गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक के अभ्यर्थियों को फरीदाबाद, गुरुग्राम, सिरसा के अभ्यर्थियों को हिसार, सोनीपत के अभ्यर्थियों को गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर के अभ्यर्थियों को अंबाला और चंडीगढ़ भेजने की प्लानिंग पर आयोग मंथन कर रहा है।
ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग
ये भी पढ़ें : हरियाणा में 20 से अधिक बोरी खाद खरीदने वाले किसान रडार पर