Punjab Breaking News : सीएम मान ने की सात सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

0
249
Punjab Breaking News : सीएम मान ने की सात सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Punjab Breaking News : सीएम मान ने की सात सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कहा, आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले सभी सात सासंदों की सदस्यता रद की जाए, अपने सभी विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मिले सीएम मान

Punjab Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली/ चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देश की राष्टÑपति से मुलाकात करके आप छोड़ने वाले सभी सात सांसदों की सदस्यता रद करने की मांग की। इस दौरान मान के साथ पंजाब आप के सभी विधायक भी मौजूद रहे। इस दौरान मान ने सभी विधायकों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी राष्टÑपति को सौंपा।

जिसमें कहा गया कि पंजाब में केवल दो विधायक होने के बावजूद भाजपा के राज्यसभा सदस्यों की संख्या में नाटकीय वृद्धि लोकतांत्रिक आदेश का स्पष्ट उल्लंघन दर्शाती है। सात सांसदों को इलेक्टेड नहीं, बल्कि सेलेक्टेड बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनके दल-बदल को पंजाब के साथ विश्वासघात करार दिया। उन्होंने इन सदस्यों को इस्तीफा देने और नया जनादेश लेने की चुनौती दी और चेतावनी दी कि न तो केंद्रीय एजेंसियां और न ही राजनीतिक ताकत गलत कामों को बचा सकेंगी।

सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी जानकारी

अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बैठक के कुछ अंश साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, आज दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति के सामने हमने देश में हो रहे ह्यलोकतंत्र के कत्लह्ण के खिलाफ अपनी आवाज मजबूती से उठाई। राजनीतिक दलों को असंवैधानिक तरीके से तोड़ना और भाजपा की ह्यवाशिंग मशीनह्ण में दागी नेताओं को साफ करने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हमारे लोकतांत्रिक ढांचे पर सीधा हमला है।

भाजपा चल रही ऑपरेशन लोटस की चाल

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि हमने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि आॅपरेशन लोटस की घिनौनी चालें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी। हमारे विधायक लाखों पंजाबियों की आवाज हैं और पंजाब के लोग कभी भी विश्वासघात बर्दाश्त नहीं करेंगे। आपका जन सेवक होने के नाते, मैं हर पंजाबी को विश्वास दिलाता हूं कि हम लोगों के जनादेश की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए अपने अंतिम सांस तक लड़ेंगे।

सात सदस्यों के दल-बदल से लोकतंत्र का कत्ल हुआ

मान ने कहा राज्यसभा के सात सदस्यों के दल-बदल से लोकतंत्र का कत्ल हुआ है। यह असंवैधानिक है क्योंकि या तो पूरी पार्टी को प्रस्ताव पास करना चाहिए था, लेकिन इन सात सांसदों ने असंवैधानिक तरीके से अपनी निष्ठा बदल ली, जिससे लोकतंत्र का मजाक उड़ाया गया। उन्होंने आगे कहा, भाजपा के पास दो विधायक हैं लेकिन सात राज्यसभा सांसद हैं, जो संविधान का मजाक है।

ये भी पढ़ें : Jalandhar IED Blast : खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी