CJI Gavai Nagpur Visit, (आज समाज), नागपुर: देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई ने कहा है कि डाक्टर भीम राव आंबेडकर का सामाजिक-आर्थिक समानता तथा न्याय का दर्शन भावी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करेग। वह आज महाराष्ट्र के नागपुर स्थित डॉक्टर आंबेडकर कॉलेज की हीरक जयंती समारोह में पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीजेआई ने छात्रों को जागरूक किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मौजूद थे। उन्होंने डॉक्टर आंबेडकर कॉलेज को बधाई दी।

विद्यार्थियों को आंबेडकर  के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया

मुख्य न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि बीआर आंबेडकर ने अपने पूरे जीवन में हमेशा सामाजिक, आर्थिक और न्याय की विचारधारा को आत्मसात करने का प्रयास किया है। मुख्य न्यायाधीश ने विद्यार्थियों को भी उनके सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से कहा कि अगर आगे बढ़ना है तो सभी विद्यार्थी डॉक्टर आंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाएं। सीजेआई ने कहा कि महिलाओं की प्रगति व विकास ही समाज के विकास का आधार है। महिलाओं का विकास व प्रगति समाज की प्रगति को मापने का एक पैरामीटर है।

महिला सशक्तीकरण डॉक्टर बीआर आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री न्यायाधीश ने कहा, मुझे यह जानकारी बहुत खुशी हो रही है कि डॉक्टर आंबेडकर कॉलेज की छात्राओं ने मानदंड पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण डॉक्टर बीआर आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है। डॉक्टर बीआर आंबेडकर की विचारधारा का निरंतर प्रचार व प्रसार किया जाना चाहिए।

देश व समाज के लिए काम करने वाला प्रतिष्ठित व्यक्ति

सीजेआई गवई ने कहा, डॉक्टर बीआर आंबेडकर हमेशा यह कहा करते थे कि एक प्रतिष्ठित व्याक्ति व महान मनुष्य के बीच अंतर होता है। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठित व्यक्ति वह होता है जो व्यक्तिगत तौर पर कामयाब होता है, लेकिन देश व समाज के कल्याण के लिए हमेशा काम करता है। सीजेआई ने कहा, अपने माता-पिता के अलावा वह डॉक्टर आंबेडकर की सामाजिक-आर्थिक समानता, न्याय व भारतीय संविधान की विचारधारा की बदौलत ही देश के मुख्य न्यायाधीश बने हैं। अगर आप भी सफलता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो डॉक्टर आंबेडकर की विचारधारा के साथ ही भारतीय संविधान भी आपकी मदद करेगा।

यह भी पढ़ें: Supreme Court On Justice Varma Case: आपका आचरण विश्वास पैदा नहीं करता, आप समिति के समक्ष क्यों पेश हुए