परिवार में बिखेरते हैं खुशियां
Sharadiya Navratri, (आज समाज), नई दिल्ली: नवरात्र की अवधि माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। इन नौ दिनों में व्रत और देवी मां की पूजा की जाती है। इस दौरान साधक व्रत करते हैं और देवी के अलग-अलग दिनों पर देवी के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। ऐसे में अगर शारदीय नवरात्र के दौरान आपके घर या रिश्तेदारी में किसी के यहां पर बच्चे का जन्म हुआ है, तो यह आपको लिए एक बहुत ही खास संकेत हो सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में। इस साल शारदीय नवरात्र की शुरूआत 22 सितंबर से हो रही है। इस उत्सव का समापन 1 अक्टूबर को होगा। इस प्रकार शारदीय नवरात्र पर्व इस बार 10 दिनों का होने वाला है।

भाग्यशाली माना जाता बच्चों को

शारदीय नवरात्र के दौरान जन्म लेने वाले बच्चों को बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। साथ ही यह भी मान्यता है कि इन लोगों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहती है। इनके जन्म से परिवार में भी सुख और समृद्धि का आगमन होता है।

वहीं अगर शारदीय नवरात्र के दौरान घर में कन्या का जन्म होता है, तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। क्योंकि उस कन्या को देवी का स्वरूप माना जाता है। इस कन्या के आगमन से परिजनों के सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। इस प्रकार शारदीय नवरात्र में घर में बच्चे का जन्म होना एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।

कड़ी मेहनत से जीवन में सफलता करते है हासिल

शारदीय नवरात्र के दौरान जन्मे लोग बहुत ही बुद्धिमान होते हैं। यह धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं और धर्म-कर्म के कार्यों में की तरफ इनका झुकाव रहता है। जिस भी क्षेत्र से यह लोग जुड़ते हैं, उसमें सफलता हासिल करते हैं। साथ ही यह लोग अपनी कड़ी मेहनत से जीवन में सफलता भी हासिल करते हैं। यह लोग हंसमुख होते हैं और जल्दी दोस्त बनाते हैं।

प्रभावशाली व्यक्तित्व

शारदीय नवरात्र में जन्म लेने वालों का व्यक्तित्व बहुत ही प्रभावशाली होता है और यह लोग समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। इन्हें हर काम में किस्मत का साथ मिलता है और यह सफल होते हैं। यह लोग पढ़ाई-लिखाई में भी अच्छे होते हैं और इन्हें जीवन में कोई-न-कोई उपलब्धि जरूर मिलती है।

ये भी पढ़ें : त्रयोदशी श्राद्ध पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक