Chhattisgarh Naxalism: बीजापुर जिले में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, गोलीबारी जारी

0
123
Chhattisgarh Naxalism
Chhattisgarh Naxalism: बीजापुर जिले में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, गोलीबारी जारी

Encounter In Bijapur Chhattisgarh, (आज समाज), रायपुर: छत्तीसगढ़ में ‘लाल आतंक’ पर सुरक्षा बलों का प्रहार लगातार जारी है। सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले में आज सुबह मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। अभी और नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है। मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। मौके से एक एके-47 राइफल भी मिली है। इस वर्ष तक सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ में 23 नक्सलियों को मार गिराया है।

ये भी पढ़ेंChhattisgarh Naxalism: बीजापुर जिले में नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की हत्या

 मार्च तक देश को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य

गौरतलब है कि आने वाले मार्च (March-2026) तक केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने देश को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य है। एक पुलिस अधिकारी ने आज सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले के दक्षिणी इलाके के जंगल में सुबह लगभग साढ़े सात बजे गोलीबारी शुरू हुई। उस समय सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम एंटी-नक्सल आॅपरेशन पर निकली थी।

तीन जनवरी को बस्तर क्षेत्र में मार गए थे 14 नक्सली

छत्तीसगढ़ में आज हुई ताजा मुठभेड़ में मारे गए एक नक्सली के बाद इस वर्ष अब तक अलग-अलग एनकाउंटर में सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराए गए नक्सलियों की संख्या कम से कम 23 पहुंची है। पिछले महीने तीन जनवरी को बस्तर क्षेत्र में इससे पहले, दो जगह मुठभेड़ हुई थी जिसमें 14 नक्सली ढेर कर दिए गए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रखा है खात्मे का लक्ष्य

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र (संभाग) में 7 जिले आते हैं, बीजापुर भी इसी क्षेत्र में शामिल है। गत वर्ष यानी 2025 में सुरक्षा बलो ने छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ों में कुल 285 नक्सलियों को मार गिराया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस वर्ष 31 मार्च तक देश से लेफ्ट-विंग एक्सट्रीमिज्म (Left-wing extremism) के खात्मे (elimination) की समयसीमा (deadline) निर्धारित की है।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Naxalism: सुकमा जिले में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 नक्सली