IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की हार से शुरूआत, राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से मात दी

0
252
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की हार से शुरूआत, राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से मात दी
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की हार से शुरूआत, राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से मात दी

19.4 ओवर में 127 रन ही बना सकी सीएसके
IPL 2026, (आज समाज), गुवाहाटी: आईपीएल के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने हार से शुरूआत की। टीम को राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में सोमवार को आरआर ने बॉलिंग चुनी। सीएसके 19.4 ओवर में 127 रन बनाकर आॅलआउट हो गई। आरआर ने 12.1 ओवर में 2 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंद पर फिफ्टी लगाई

वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंद पर फिफ्टी लगा दी, वे 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। बॉलिंग में रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट लिए। चेन्नई से जैमी ओवरटन टॉप स्कोरर रहे, उन्होंने 43 रन बनाए। अंशुल कम्बोज को 2 विकेट मिले।

पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंजरी के कारण 2 सप्ताह के लिए बाहर

सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंजरी के कारण 2 सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस भी इंजरी के कारण 3 मैच नहीं खेल सकेंगे। ऋतुराज गायकवाड कप्तानी कर रहे हैं, वहीं संजू सैमसन को ओपनिंग पोजिशन मिली। दोनों पहले मुकाबले में 6-6 रन ही बना सके।