CSK Vs DC: चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रन का लक्ष्य

0
276
CSK Vs DC: चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रन का लक्ष्य
CSK Vs DC: चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रन का लक्ष्य

डीसी के अक्षर पटेल एक रन बनाकर आउट
CSK Vs DC, (आज समाज), चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 213 रन का टारगेट दिया है। चेपॉक स्टेडियम में डीसी ने गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 20 ओवर के बाद 2 विकेट पर 212 रन बनाए। दिल्ली ने 7 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए हैं। समीर रिजवी और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। अक्षर पटेल एक रन बनाकर आउट हुए। पाथुम निसांका 41 और केएल राहुल 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

संजू सैमसन ने 56 बॉल पर 115 रन की पारी खेली

सीएसके से संजू सैमसन ने 56 बॉल पर 115 रन की पारी खेली। उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के लगाए। आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर आउट हुए। दिल्ली की ओर से कप्तान अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।