Check Pan Card Status : आज के समय में पैन कार्ड behad महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। बैंकिंग कार्यो और रिटर्न भरने के अतिरिक्त भी अनेक कार्यो को पैन कार्ड प्रयोग किया जाता है। बड़ी संख्या में लोग अपने पैन कार्ड को अपने आधार से लिंक करने का काम कर रहे हैं।

अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है, तो आप आसानी से स्टेटस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आप आसानी से अपने पैन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं। किसी कारण से आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक है या नहीं, आप आसानी से यह जानकारी जुटा सकते हैं।

जानिए कैसे चेक करें पैन कार्ड का स्टेटस

  • आपको आयकर विभाग की वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद, बाईं ओर “क्विक लिंक्स” सेक्शन में “वेरिफाई पैन स्टेटस” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके लिए एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना पैन नंबर, पूरा नाम, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरना होगा। फिर आप Continue पर क्लिक कर सकते हैं।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। आप इसे वेबसाइट पर डालकर ‘Validate’ पर क्लिक कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपका पैन कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा। यहां, स्क्रीन पर एक मेस स्टेटस दिखाई देता है।

आसानी से चेक करें पैन कार्ड और आधार का स्टेटस

  • सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद, आपको आधार सेवाओं का मेन्यू दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके और फिर Status पर क्लिक करके आसानी से स्टेटस देखा जा सकता है।
  • इसके बाद आपको पैन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद, आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। पैन और आधार लिंकिंग का स्टेटस चेक करने के लिए, ‘गेट लिंकिंग स्टेटस’ पर क्लिक करें।
  • कुछ ही मिनटों में आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन और आधार लिंक है या नहीं।

पैन को आधार से लिंक करने की प्रक्रिया आसान है

  • इसके लिए सबसे पहले पैन को आधार से लिंक करने के लिए आपको इनकम टैक्स ई-फाइलिंग वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अपनी लॉगइन डिटेल्स डालनी होंगी।
  • इसके बाद क्विक सेक्शन में जाकर वहां अपना पैन, आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरें।
  • इसके बाद आपको ‘आई वैलिडेट माय आधार डिटेल्स’ ऑप्शन को चुनना होगा।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आपको इसे यहां दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको 1,000 रुपये का जुर्माना देकर आसानी से दोनों को लिंक करना होगा।

यह भी पढ़े : PM Kisan 20th Installment : जल्द ही जारी होगी पीएम किसान की 20वीं किस्त , eKYC होना जरुरी