CSK Vs KKR: 193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही केकेआर के 6 बैटर्स पवेलियन लौटे

0
265
CSK Vs KKR: 193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही केकेआर के 6 बैटर्स पवेलियन लौटे
CSK Vs KKR: 193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही केकेआर के 6 बैटर्स पवेलियन लौटे

चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर बनाए थे 192 रन
CSK Vs KKR, (आज समाज), चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 22वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 193 रन का टारगेट दिया। चेपॉक स्टेडियम में सीएसके ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। केकेआर ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। कोलकाता ने 13 ओवर में 6 विकेट पर 91 रन बना लिए हैं। रोवमन पॉवेल और रमनदीप सिंह पिच पर हैं। नूर अहमद ने कप्तान कप्तान अजिंक्य रहाणे (28 रन), रिंकू सिंह (6 रन) और कैमरन ग्रीन (जीरो) को पवेलियन भेजा।

संजू सैमसन ने बनाए 48 रन

सीएसके की ओर से संजू सैमसन ने 32 बॉल पर 4 चौके और 3 छक्कों के सहारे 48 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 बॉल पर 41 रन की पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने 17 बॉल पर 38 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के मारे। केकेआर से कार्तिक त्यागी ने दो विकेट झटके। वैभव अरोरा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला।