(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। नगर परिषद चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने कहा कि प्रदेश व देश समाज की उन्नति व उत्थान के लिए हम सभी को योगदान देना चाहिए। सकारात्मक सोच के साथ हर एक को आगे बढना चाहिए राजनीति राज के लिए नहीं अपितु सही मायनों में आम जन की परेशानियों को दूर करने का माध्यम है, एक राजेनता का स्वभाव व व्यक्तित्व ऐसा होना चाहिए कि वो हर क्षण केवल और केवल हर एक वर्ग के लिए काम करने को तत्पर रहे, ऐसा ही सोच के धनी है हमारे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी, उनके आम जनहित की सोच की आज न सिर्फ सत्ता पक्ष बल्कि उनके विरोधी भी प्रशंसा करते है। मुख्यमंत्री से जितनी बार भी भेंट होती है एक नई उर्जा का संचार अंतर में होता है और नए सिरे से आम जन के लिए और अधिक काम करने का जोश भर जाता है।
चेयरमैन ने बताया कि प्रदेश की राजधानी चण्डीगढ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री से एक बार पुन भेंट करने का सौभाग्य मिला। इस मुलाकात के दौरान अनेक विषयों पर अहम चर्चा हुई। खास कर नायब सिंह सेनी के निर्देशानुसार दादरी में करवाए जा रहे विकास कार्यों व परियोजनाओं पर चल रहे काम को लेकर उनको जानकारी दी गई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास की योजनाओं को अधिक से अधिक प्रदेश सरकार लागू करती रहेगी, इसका लाभ सभी तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही महाकुंभ के दौरान नायब सिंह सैनी व उनकी पत्नी सुमन देवी द्वारा स्नान के उपरांत सूर्य को जल अर्पित करते हुए हाथ से बनी पेटिंग को उन्हें भेंट किया गया।नायब सिंह सैनी ने युवा चेयरमैन का हौसला बढाया व कहा कि सभी वर्गो के भले के लिए लगातार काम करे, सरकार की योजनाओं का लाभ दादरी के प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए जुटे रहें।
Charkhi Dadri News : मां अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब