(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। बढ़ते पर्यावरण प्रदुषण, अनेकों बिमारियां और बाढ़ जैसी भयंकर समस्याओं से बचने के लिए हमें अपने जीवन में पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझनी होगी। ये बात गांव धनासरी में पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ब्रहामण कल्याण समिति बाढङ़ा के प्रधान, पर्यावरण संरक्षक कुलदीप शास्त्री चांदवास ने कही। उपस्थित लोगों से त्रिवेणी लगवाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलवाया।

भारतीय संस्कृति श्रेष्ठ संस्कृति है

गौरतलब है कि कुलदीप शास्त्री चांदवास अपनी पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत क्षेत्र के आसपास के गांवो मे हर शुभ मांगलिक कार्यों पर एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगो को जागरुक कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति श्रेष्ठ संस्कृति है। इसलिए हमें अपनी संस्कृति के अनुसार ही अपना जन्मदिन एवं उत्सव बनाने चाहिए। केक काटकर मोमबत्तियां बुझाकर जन्मदिन मनाना हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है।

इसलिए हम सबको अपने जन्मदिन, पूर्वजों की याद में एवं शुभ अवसरों पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। आज पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है जिसके कारण मनुष्य दिन प्रतिदिन भंयकर बिमारियों की चपेट में आ रहा है।प्रदूषण के कारण हर दिन एक नई बिमारियां पैदा हो रही हैं।बच्चों से लेकर युवा बुजुर्ग वर्ग इनसे प्रभावित हो रहा है।

वर्तमान समय में प्रदूषण के कारण मनुष्य का खुली हवा में सांस लेना भी दुशवर हो गया है। अगर हमें वातावरण को शुद्ध एवं स्वस्थ रखना है एवं खुद व समाज को स्वस्थ रखना है और इन बिमारियों को दूर भगाना है तो निश्चित तौर पर सर्वप्रथम पर्यावरण को शुद्ध रखना होगा। पर्यावरण शुद्धता व संरक्षण हर इंसान का परम धर्म, कर्म होना चाहिए। कुलदीप शास्त्री ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा हवन यज्ञ, एवं पौधारोपण करना चाहिए।तभी जाकर हम पर्यावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ रख सकते है।

कुलदीप शास्त्री ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं को इस कार्य के लिए आगे आना होगा और समय समय पर जागरूक अभियान चलाकर आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर संतोष देवी, योगेश कुमार सोनू शर्मा, रविना शर्मा राकेश कुमार, यशवंत सिंह दिनेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़ अवश्य लगाएं: ऋषिपाल

पर्यावरण संरक्षण को लेकर हम सब को वृक्षारोपण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। पर्यावरण को शुद्ध तभी बनाया जा सकता है जब हम वृक्षारोपण करेंगे। वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे महत्वपूर्ण और सटीक उपाय है। हर व्यक्ति को ये समझना होगा कि जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। तब ही धरती पर जीवन संभव है।यह बात जजपा जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास ने पार्टी कार्यालय मे पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण अभियान मे पेड़ लगाने का आह्वान किया।

पौधारोपण के लिए बरसात का समय सबसे ज्यादा उपयोगी माना गया है

प्रदुषण के कारण मनुष्य प्रतिदिन गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे है। पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा, पर्यावरण में बढ़ता हुआ प्रदुषण का स्तर हम सब के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने जीवन में अपने जन्म दिन पर, पूर्वजों की याद में और शुभ अवसरो पर पौधारोपण करना चाहिए। ऋषिपाल उमरवास ने कहा कि पौधारोपण के लिए बरसात का समय सबसे ज्यादा उपयोगी माना गया है जब तक धरती पर पेड़ पौधे रहेंगे तब तक मानव जीवन सुरक्षित रहेगा, पेड़ों के बिना हमें जीवन दायिनी आक्सीजन नहीं मिलती, और पेड़ों के बिना बरसात भी सम्भव नहीं है।

पौधे बरसात लाने में सहायक होते हैं। ऋषिपाल उमरवास ने पेड़ लगाने का आहवान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अधिक से अधिक पौधारोपण कर दूसरे लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए। लोगो मे पर्यावरण जागरूकता को जन अभियान बनाने की जरूरत है तभी पर्यावरण संरक्षण की तरफ मजबूती से बढ़ा जा सकता है। इस दौरान हल्का प्रधान विजय श्योराण, राजेन्द्र हुई,सुनील चांदवास, संजय जगरामबास, संदीप सिरसली, सुखवंत बेरला, धर्मबीर फौगाट, दीपेश कारी सहित उपस्थित रहे।

Charkhi Dadri News : रुदड़ौल निवासी उदय सिंह ने स्टेट बाक्सिंग चैंपियनशीप में जीता गोल्ड