- मुख्यमंत्री ने शिक्षा व खेल में उत्कृष्टता के लिए किया प्रोत्साहित
(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य अधिवक्ता जैमल सिंह के पुत्र 11 वर्षीय देव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने देव के आत्मविश्वास और जिज्ञासु स्वभाव की सराहना करते हुए उसे शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
गौरतलब होगा कि देव स्थानीय हलवासिया विद्या विहार में 7वीं कक्षा का विद्यार्थी है। मुख्यमंत्री ने देव से बातचीत करते हुए कहा कि आज युवा यदि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से कार्य करे तो ना केवल अपने परिवार बल्कि पूरे राष्ट्र की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने देव को उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि शिक्षा और खेल दोनों ही जीवन निर्माण के सशक्त साधन हैं। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने देव को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह आने वाले समय में प्रदेश और देश का नाम रोशन करे।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीक और नैतिक मूल्यों को साथ लेकर आगे बढ़ें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं। देव के पिता अधिवक्ता जैमल सिंह विमुक्त घुमंतु जाति के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि देव बचपन से ही पढ़ाई और खेल में विशेष रुचि रखता है और उसकी इसी लगन को देखते हुए उसे मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर दिया गया। गौतरतलब होगा कि यह मुलाकात ना केवल देव के लिए बल्कि प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।
Charkhi Dadri News : जिला प्रशासन ने अवैध खनन पर कसा शिकंजा, संयुक्त टीमें कर रही औचक निरीक्षण