(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। युवा जजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व डिप्टी पीएम देवीलाल के पदचिन्हों पर चलते हुए जजपा का गठन जनसेवा के लिए हुआ तथा हर कार्यकर्ता आज भी अपने संकल्प पर कायम है। पूर्वरती कार्यकाल में जजपा भाजपा का पारदर्शी गठबंधन था वहीं कांग्रेस का भाजपा के पर्दे के पीछे की सांठगांठ थी। उस समय तात्कालीन डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला की विकास हितैषी कार्यशैली पर झूठे आरोप लगाने वाली कांग्रेस व किरण चौधरी, कुलदीप बिश्रोई जैसे नेता आज स्वयं भाजपा के पाले में स्वयं हितैषी राजनीति कर रहे हैं।
दुष्यंत चौटाला देश की राजनीति के सबसे ईमानदार नेताओं में से हैं और भाजपा में दम है
यह बात उन्होंने गांव खेड़ी, बडराई, काकड़ौली हुक्मी में युवा सदस्यता अभियान कार्यक्रमों में भाग लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि भिवानी दादरी के नेता जनता को भ्रमित करने के लिए बार बार बड़ी कलम लाने का दावा करते हैं लेकिन रातोंरात पाला बदल रहे हैं। हमारे गठबंधन पर बार बार आरोप लगाने वाले बताए कि तीसरे चरण के कार्यकाल में एक ही परिवार को दो बड़ी जिम्मेवारी मिली है लेकिन उसके बावजूद नहरों में पानी नहीं है और जनता द्वारा चुने गए नुमाईंदे आज जनता के बीच से गायब हैं। दुष्यंत चौटाला देश की राजनीति के सबसे ईमानदार नेताओं में से हैं और भाजपा में दम है तो किसी तरह की जांच करवा ले हमारा काम पूरी तरह पाकसाफ रहा है।
हमारी पार्टी ने महिलाओं को पच्चास फिसदी आरक्षण देने का इतिहास रचा वहीं 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार में आरक्षण देने का भी पूरा करेंगे
दुष्यंत चौटाला के प्रयासों के कारण प्रदेश की 1300 मंडियों में सजगता व पारदर्शी तरीके से रबी व खरीफ सीजन की फसलों की खरीद की गई वहीं 24 से 72 घंटे में भुगतान करवा कर इतिहास रचा गया। हमारी गठबंधन सरकार में किसानों को सबसे अधिक मुआवजा मिला लेकिन उस समय विपक्ष में रहकर दिनरात ओच्छी ब्यानबाजी करने वाले नेता आज भाजपा में शामिल होकर किसान व नौजवान के हितों की आवाज उठाने की बजाए स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने महिलाओं को पच्चास फिसदी आरक्षण देने का इतिहास रचा वहीं 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार में आरक्षण देने का भी पूरा करेंगे।
ग्रामीण दौरे के दौरान अनेक गांव के युवाओं ने जजपा की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की जिस पर दिग्विजय चौटाला ने पटका पहनाकर संगठन में पूरा मान सम्मान देने का वायदा किया।उनके साथ जजपा प्रधान महासचिव प्रोफेसर रणधीर चिक्का, जिला प्रभारी ऋषिपाल उमरवास, पूर्व जिलाध्यक्ष सज्जन बलाली, हल्का अध्यक्ष विजय श्योराण काकङोली, जिला मिडिया प्रभारी राजेन्द्र हूई, भुपसिंह मांढी, प्रभुराम गोदारा, धर्मवीर फोगाट, कृष्ण ठेकेदार काकङ़ोली, तेजवीर काकङ़ोली, शकुंतला झोझू, राजवंती फोगाट, संगीता चौहान सुरज बैनीवाल, कर्णसिंह साहब मांढी, संदीप सिरसली, सुनील चांदवास, हरपाल हंसावास इत्यादि मौजूद रहे।
जजपा में दोबारा शामिल होने की लगी होड़
जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि लोगों में जजपा से जुङने को लेकर उत्साह है। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दुबारा बनाई गई जन कल्याणकारी नीतियों का युवा वर्ग, महिला व बुजुर्ग कायल हैं। इन्हीं नीतियों के चलते जजपा के कुनबे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास की तो बङी बङी बातें करते हैं लेकिन धरातल पर कहीं विकास नजर नहीं आ रहा। प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है, हर रोज हो रही हत्या की वारदातों से प्रदेश की जनता में भय का माहोल व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि पुर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा की वजह से तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है क्योंकि भुपेंद्र हुड्डा भाजपा से मिले हुए हैं। डाक्टर अजय सिंह चौटाला ने कहा आज प्रदेश में ए और बी ग्रेड की नोकरियां प्रदेश से बाहर के युवाओं को दी जा रही है। जबकि डी ग्रेड की नोकरियों में हरियाणा के युवाओं को भर्ती किया जा रहा है। आज प्रदेश का युवा दर दर की ठोकरें खा रहा है। जबकि पुर्व उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश युवाओं के लिए प्राईवेट कारखानों में 75 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून विधानसभा में पारित करवाया था। उन्होंने जनता एक बार फिर जजपा को याद करने लगी है।
‘