• ना किसान को मुआवजा मिला, ना युवाओं को रोजगार: नैना चौटाला

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। पूर्व विधायक नैना चौटाला ने बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव जावा, माई, कादमा, बिन्द्राबन, मांढी हरिया और कारी रूपा दास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सदस्यता अभियान की शुरुआत सैंकड़ों नए सदस्यों को जजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की नीति, नियत धरातली विकास से कोसों दूर है और किसान को मुआवजा, बेरोजगार को रोजगार व कर्मचारियों, व्यापारियों महिलाओं को सुरक्षा देने में सरकार नाकाब साबित हो रही है।

सभी कार्यकर्ता 31 जुलाई से पहले पहले प्रत्येक बुथ पर पहुंच कर सदस्यता अभियान को पुरा करें

इस दौरान कार्यकर्ताओं से परिवार का कुशलक्षेम जाना और सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता 31 जुलाई से पहले पहले प्रत्येक बुथ पर पहुंच कर सदस्यता अभियान को पुरा करें। और प्रत्येक बुथ पर दो-दो महिला कार्यकर्ताओं को भी जोड़ें। क्योंकि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं को पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण दिलवाया था। इसलिए राजनीति में महिलाओं की भागीदारी की जरूरत है। सदस्यता अभियान के साथ साथ संगठन निर्माण भी किया जाए और संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए। तभी पार्टी मजबुत होगी।

नैना चौटाला ने बताया कि हमने राशन डिपो में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का कार्य किया था। आज के दौर में महिला समाज का मुख्य हिस्सा है। महिला के बिना सुदृढ़ समाज की परिकल्पना गलत बात है। इसलिए राजनीति में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। नैना चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है प्रदेश में सरेआम दो सगी बहनों पर फायरिंग की जा रही है। प्रदेश में जंगल राज है। जबकि गृह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री संभाल रहे हैं। जब दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री थे, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों को पूरा मान सम्मान मिलता था और हर वर्ग की सुरक्षा के प्रति संकल्पित रहे।

Charkhi Dadri News : चरखी दादरी में बाढ़ प्रबंधन को लेकर एनडीआरएफ व सिंचाई विभाग सतर्क, संभावित जलभराव क्षेत्रों का किया संयुक्त निरीक्षण