(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। बाढड़ा व हंसावास खुर्द में पंचायत चुनाव के संबंध में बीडीपीओ कार्यालय में एसडीएम दलजीत सिंह की अध्यक्षता में सभी वाडों का ड्रॉ निकाला गया। ड्रॉ प्रक्रिया पूरी होने के बाद वार्ड आरक्षण की स्थिति भी स्पष्ट हो गई है।एसईपीओ अशोक कुमार ने बताया कि बाढड़ा के वार्ड नंबर-एक को अनुसूचित जाति महिला के अलावा आरक्षित रखा गया है।
वार्ड संख्या 2 अनुसूचित जाति महिला के लिए और वार्ड संख्या 3 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। वार्ड संख्या 4 अनुसूचित जाति महिला के लिए जबकि वार्ड संख्या 5 महिला के अलावा आरक्षित रखा गया है। वार्ड संख्या 6 पिछड़ा वर्ग-क महिला के लिए, वार्ड संख्या 7 महिला के अलावा वार्ड संख्या 8 महिला के लिए, वार्ड संख्या 1 महिला के अलावा, वार्ड संख्या 10 महिला के लिए, वार्ड संख्या 11 महिला वर्ग, वार्ड संख्या 12 महिला के लिए आरक्षित रखा गया है।
वार्ड संख्या 13 महिला के अलावा, वार्ड संख्या 14 महिला के लिए, वार्ड संख्या 15 महिला के अलावा, वार्ड संख्या 16 महिला के लिए, वार्ड संख्या 17 महिला के अलावा और वार्ड संख्या 18 महिला के लिए आरक्षित किया गया है। हंसावास खुर्द में 9 वार्ड हैं। वार्ड संख्या एक महिला के अलावा, वार्ड संख्या 2 के लिए, वार्ड संख्या 3 महिला के अलावा, वार्ड संख्या 4 महिला के लिए, वार्ड संख्या 5 महिला के अलाव्य, वार्ड संख्या 6 महिला के लिए, वार्ड संख्या 7 महिला के अलावा, वार्ड संख्या 4 पिछड़ा वर्ग-की महिला के लिए और वार्ड संख्या 9 महिला के अलावा आरक्षित किया गया है। एसईपीओ बताया कि बाढड़ा सरपंच के लिए सामान्य महिला पद व हंसावास खुर्द के लिए सामान्य पुरुष पद के लिए पहले ड्रॉ हो चुका है। एसडीएम दलजीत सिंह ने बताया कि जल्द उच्च अधिकारियों का आदेश मिलते ही चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
Charkhi Dadri News : कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में लिया फैसला, सरकार को पूरा सहयोग करेंगे