• पिचौपा जोन में सीएम फ्लाइंग के साथ की चैकिंग

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। उपायुक्त मुनीश शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है। प्रशासन ने सीएम फ्लाइंग के साथ मिलकर पिचौपा जोन में सघन अभियान चलाया।चलाए गए औचक निरीक्षण अभियान के दौरान टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 55 संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की। इस दौरान खनन गतिविधियों से संबंधित दस्तावेजों की भी गहन पड़ताल की गई। जिला प्रशासन का यह कदम खनन माफियाओं को स्पष्ट संदेश देता है कि अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह अभियान न केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है, बल्कि खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति प्रशासन की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इस दौरान 5 के्रशरों को भी चैक किया गया और उन्हें नियमों की पालना के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत, खनन विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग स्वयं विभागीय गतिविधियों की निगरानी कर रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य खनन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को समाप्त करना है। महानिदेशक के आदेशों के अनुसार, विभागीय टीम पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रही है और सभी आवश्यक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Ambala News : गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में दो दिवसीय गुरमत ट्रेनिंग कैंप हुआ आरंभ : टीपी सिंह