• जनता कांग्रेस जितना इनेलो पर भरोसा करती तो आज किसान का बेटा सीएम होता: सुनैना

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। इनेलो की वरिष्ठ सुनैना चौटाला ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों पर्दे के पीछे आमजन पर करों का बोझ लादकर पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रहे हैं। मौजूदा विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से तंग थी और परिवर्तन के लिए कांग्रेस पर विश्वास कर गई लेकिन वहां पहले ही आपसी सेटिंग थी। जनता अगर कांग्रेस की बजाए अभय सिंह अगुवाई वाली इनेलो पर भरोसा करती तो आज प्रदेश के मुखिया की सीट पर किसान का बेटा बैठा होता और किसान नौजवान के हितों के लिए सडक़ों पर धरना नहीं देना पड़ता।

यह बात उन्होंने कस्बे में इनेलो कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों के समक्ष कही। उन्होंने कहा कि यहां पहुंच कर पता चला कि यहां पर दस साल बाद जनता के पास मुख्यमंत्री आ रहे हैं जिससे साफ हो गया है कि भाजपा जनता से नहीं बल्कि केवल चुनिंदा सिस्टम पर भरोसा कर अपनी राजनैतिक गोटियां फिट कर रही है। इस लोकसभा क्षेत्र से दो सांसद, दो कैबिनेट मंत्री व दस से अधिक विधायक सरकार में है लेकिन यहां के सडक़ें, बिजली घर, शिक्षा कालेजोंव चिकित्सा केन्द्रों की हालत बदतर है और बीमा कंपनियां किसानों को दोनों हाथों से लूट रही हैं। आज देश में गरीब व कमेरे वर्ग के हितों के लिए केवल अभयसिंह चौटाला ही संघर्षरत हैं।

सरकार एक तरफ तो किसानों को फसल बीमा योजना का गुणगान करते हुए नहीं थकती वही दूसरी तरफ आज उसी बीमा क्लेन के लिए किसानों को अपने हकों की लड़ाई लडऩी पड़ रही है

उन्होंने केन्द्र व प्रदेश कीभाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के बीमा क्लेम में भारी गड़बड़ी कर उन्हें उनके हक से वंचित किया गया है। सरकार एक तरफ तो किसानों को फसल बीमा योजना का गुणगान करते हुए नहीं थकती वही दूसरी तरफ आज उसी बीमा क्लेन के लिए किसानों को अपने हकों की लड़ाई लडऩी पड़ रही है। कांग्रेस पार्टी पर भी किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब कांग्रेस की नीतियां किसान के हित में नहीं थी तब चौधरी देवीलाल ने उससे अलग होना ही उचित समझा। उन्होंने अलग होकर इनेलो पार्टी का गठन कर और हमारे विधायक विधानसभा में किसानों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं।

किसान आंदोलन के चलते पूरे देश में केवल चौधरी अभय सिंह चौटाला ने ही किसानों की आवाज के साथ अपनी आवाज़ मिलाते हुए विधायक पद से इस्तीफा तो दिया ही इसके साथ साथ किसानों के धरने में मजबूती अपना समर्थन और सहयोग भी दिया। इनेलो नेत्री ने कहा इनेलो शुरू से ही किसान हितैषी पार्टी रही है। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने हमेशा किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। आज जब सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं, तब इनेलो ही उनके साथ खड़ी है। हमारे विधायक विधानसभा में किसानों की आवाज बुलंद करेंगे। उनके साथ इनेलो प्रदेश महासचिव विजय पंचगावां, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदौला, ओमप्रकाश गोरा, जिलाध्यक्ष सूबेसिंह अटेला इत्यादि मौजूद रहे।

Charkhi Dadri News : कस्बे के सामाजिक संगठनों ने शिवभक्तों की सेवा की