(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर की सफलता व बलिदानियों को नमन करने के लिए सामाजिक संगठनों व भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी की अगुवाई व विधायक उमेद पातुवास, एसडीएम दलजीत सिंह के नेतृत्व में कस्बे में हिंदुस्तान जिंदाबाद, बलिदानी जवान अमर रहें के गगनभेदी नारों के साथ दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली।

कस्बे के मुख्य क्रांतिकारी चौक पर विधायक उमेद पातुवास ने भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा में शामिल सामाजिक संगठनों व भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत वीरों की धरा है और और जब भी देश की एकता, अखंडता पर किसी ने आंख लगाई तो हमारे वीर जवानों ने उनको करारा जवाब दिया है। पहलगाम हमले में जिन बहनों ने अपना सिंदूर खोया है उनकी बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया गया और पड़ौसी मुल्क को उनके घर में घुसकर करारा जवाब दिया है।

तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भागीदारी की

एसडीएम दलजीत सिंह ने कहा कि आज की तिरंगा यात्रा को उद्देश्य हमारे सुख चैन के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शूरवीरों को नमन करना था। हमारे राष्ट्र की सबसे बड़ी मजबूत सेना हमारा गौरव है। भाजपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुनील हड़ौदी ने भी बलिदानियों को नमन करते हुए दावा किया की पाक की कायरतापूर्ण हरकतों का हमारी सेना ने मुहंतोड़ जवाब दिया है। हमारी सेना व केन्द्र सरकार की रणनीति के कारण पाक को बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ा वहीं हिंदुसतान की सेना की ताकत से उसकी सेना व जनता कांपने लगी है। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भागीदारी की।

कार्यक्रम में ढिगावा मंडी रोड़ से मुख्य चौक होते हुए जुई रोड़ के बलिदानी स्मारक स्थल व शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। कार्यक्रम में दी केन्द्रिय सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगावां, पूर्व चेयरमैन संदीप बाढड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीश बडेसरा, बलवान आर्य, रविंद्र कोच, मा. चंद्रपाल सांगवान, हवासिंह सनवाल, सुनील पिलानिया, अनिल बेरला, कादमा मंडल अध्यक्ष सुनीता स्वामी, मुंशीराम, नरेन्द्र फौजी, कुलदीप शास्त्री चांदवास, संत श्यामकलां, प्रदीप बाढड़ा, सरपंच राकेश बाढड़ा, देवराज शर्मा, नत्थूराम, अजय चाहार, ऋषि भांडवा इत्यादि मौजूद रहे।

Rewari News : बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ लिंगानुपात सुधार पर है सरकार का फोकस : डा.कृष्ण