- केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों का पिटारा है प्रदर्शनी
(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने किया तथा प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का अवलोकन भी किया।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग के मार्गदर्शन में आयोजित प्रदर्शनी में केंद्र सरकार द्वारा हर वर्ग के कल्याण के लिए कल्याणकारी योजनाएं व कार्यक्रम क्रियान्वित किए जा रहे है, दिखाया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं के सम्मान को सुनिश्चित करते हुए घर-घर शौचालय बनवाए है। वर्तमान में कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक विचारधारा का शासन चल रहा है। विश्व में देश का गौरव बढ़ा है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से सभी क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों आदि को प्रदर्शित किया गया है।
Charkhi Dadri News : जन संवाद को सशक्त बना रहा है समाधान शिविर