Char Dham Yatra 2026 : कल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, पंजीकरण जारी

0
125
Char Dham Yatra 2026 : कल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, पंजीकरण शुरू
Char Dham Yatra 2026 : कल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, पंजीकरण शुरू

आज सीएम धामी लेंगे व्यवस्थाओं का जायजा

Char Dham Yatra 2026 (आज समाज), देहरादून : चार धाम यात्रा 2026 आगामी 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। उत्तराखंड सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दे रही है। इस साल देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। इसी के चलते प्रदेश सरकार तैयारियों को लेकर पुख्ता प्रबंध कर रही है। इस साल की यात्रा के लिए ट्रांजिट कैंप में तीर्थयात्रियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। पंजीकरण काम का सुबह छह बजे से शुरू हुआ और शाम तक चला।

चारधाम यात्रा प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से आज शनिवार को सीएम के दौरे को लेकर व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की गई। मुख्यमंत्री यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि सुबह छह बजे से सभी 30 काउंटरों पर पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। इसमें 24 काउंटर ट्रांजिट कैंप में और छह काउंटर आईएसबीटी में खुले हैं। दोपहर 12 बजे तक करीब 150 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। सबसे पहले नेपाल से आए तीस यात्रियों ने पंजीकरण कराया।

वहीं यात्रा प्रशासन के विशेष कार्याधिकारी पीपी नौटियाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं। वहीं एसडीएम ने भी नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ सफाई दुरुस्त करने। ट्रांजिट कैंप में कर्मचारियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 बजे यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

दर्शनों के लिए होगा टोकन सिस्टम

इसके साथ ही इस यात्रा को लेकर केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में विशेष प्रबंध करते हुए प्रबंधन बोर्ड ने यहां पर मंदिर में दर्शनों के लिए टोकन व्यवस्था जारी रखी जाएगी। ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए कम समय लगे और उन्हें लंबी कतारों में न खड़ा होना पड़े।

पिछले साल से दोगुना हुए डेंजर जोन

चारधाम यात्रा मार्ग पर इस बार पिछले साल से करीब दो गुने डेंजर जोन हो गए हैं। आपदा के चलते इस मार्ग पर भूस्खलन जोन और ब्लैक स्पॉट में बढ़ोतरी हुई है। इनकी संख्या पिछले साल करीब 58 थी जो कि इस साल 100 से अधिक हो गई है। ऐसे में आईजी रेंज की ओर से पुलिस और संबंधित विभागों को इन जगहों की निगरानी करने के निर्देश जारी किए हैं। यात्रा से पहले इनमें से कुछेक को दुरुस्त भी कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : PM Modi Breaking News : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता