जीवन के कष्ट हो सकते हैं दूर
Dussehra, (आज समाज), नई दिल्ली: आज दशहरा का पर्व देशभर में मनाया जा रहा है। शाम के समय रावण दहन किया जाएगा। हालांकि इससे पहले सुबह के समय मां दुर्गा की आराधना कर भक्त कृपा प्राप्त करें। दशहरा पूजा कर साधक बड़े से बड़े दुश्मन से जीत सकता है। ऐसे साधक के किसी भी काम में कोई भी परेशानी नहीं आती है.ऐसे में आइए मां दुर्गा से जुड़े 5 मंत्रों को जानें जिसका जाप दशहरा पूजा के समय किया जा सकता है।

दशहरा पूजा का शक्तिशाली मंत्र

दशहरे के मौके पर देवी अपराजिता की भी पूजा करने से साधे हुए काम में सफलता मिलती है और हार का मुंह नहीं देखना पड़ता है। दशहरे के दिन देवी अपराजिता की पूजा करें और मंत्र का जाप करें।

मंत्र

  • ओम अपराजितायै नम:

शमी के पेड़ की पूजा करें

दशहरा के मौके पर अगर शमी के पेड़ की पूजा करें तो जीवन के सभी दुखों का नाश होगा। शमी पूजा का मंत्र जाप भी शुभ फलदायी हो सकता है।

मंत्र

  • शमी शमी महाशक्ति सर्वदु:ख विनाशिनी।
    अर्जुनस्य प्रियं वृक्षं शमी वृक्षं नमाम्यहम्॥

मां दुर्गा के शक्तिशाली मंत्र

दशहरा के दिन अगर आदिशक्ति मां दुर्गे की कृपा पानी है तो दशहरा पूजा के समय मां दुर्गा के शक्तिशाली मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप का उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। जीवन में हर ओर से सफलता प्राप्त होगी।

मंत्र

  • ॐ दुं दुगार्यै नम:

महिषासुरमर्दिनी स्तुति मंत्र का जाप करें

  • दशहरा पूजा में मां दुर्गा की पूजा करते हुए अगर महिषासुरमर्दिनी स्तुति मंत्र का जाप करें तो आप जीवन में हर दुश्मन को हराकर जीत हासिल कर पाएंगे। कोई भी संकट या कोई भी परेशानी आपको छू भी नहीं पाएगी। नकारात्मकता दूर रहेगी।

मंत्र

  • या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

काम में आ रही बाधाएं होंगी दूर

कार्य में बाधाएं आ रही हैं, सफलता के रास्ते नहीं खुल रहे हैं और शत्रु आप पर हावी है तो आपको दशहरा पर एक शक्तिशाली मंत्र का जाप करना चाहिए। दशहरा पर विजय मंत्र का जाप करने से लाभ के रास्ते खुल सकते हैं।

मंत्र

  • ॐ विजयायै नम: का जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए।