Chandigarh news:(आज समाज): पंजाब में बारिश के पानी से हुई तबाही में लोगों का भरपूर सहयोग करने और उन्हें विकास की पटरी पर लाने के लिए अब देश के हर नागरिक हाथ बढ़ा रहे है। हरियाणा प्रदेश का पड़ोसी राज्य होने की वजह से प्रदेश का हर नागरिक, सभा एवं संगठन भी पंजाब के नागरिकों के सेवा में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। पंजाब को दोबारा से हरा भरा, समृद्ध एवं खुशहाल बनाने के लिए दिल से जुट गए है।

पंचकूला की भारत रत्न डॉ बी आर अंबेडकर महासभा और श्री गुरु रविदास सभा ने संयुक्त रूप से मिलकर  तीन लाख रुपए की राशि का सहयोग किया है और आगे भी दोनों संस्थाएं तन मन धन से सहयोग के लिए तत्पर है।
इन दोनों सभाओं के शिष्टमंडल ने डेरा सचखंड बल्ला जालंधर के गद्दीनशीन 108 संत निरंजन दास महाराज, संत मनदीप दास महाराज डेरा सचखंड सिरसगढ़ की अगुवाई में  बाढ़ पीड़ितों की सहायता  के लिए यह राशि मुहैया करवाई है।
इस मौके पर  गुरु रविदास सभा के प्रधान कृष्ण कुमार व  अंबेडकर महासभा के प्रधान सुरेश मोरका, पूर्व विधायक लहरी सिंह,  पूर्व प्रधान बलबीर सिंह रंगा, राजकपूर अहलावत, मनोहर लाल, बी ड़ी खेड़वा, उप प्रधान डी पी बहमनी, उप प्रधान तेजपाल जोहर, महासचिव जयबीर सिंह रंगा,  रामलाल,  ईश्वर सिंह उगालन, सत्यवान पपोसा,  प्रवेश माथुर,  राजेंद्र मेहरा,  राजीव भुक्कल  व सरदार लालप्रीत सिंह, श्रीमती रूपवती आदि कई पदाधिकारी मौजूद रहे।