- कर्मचारियों ने जताया चड्ढा पर भरोसा, खाते में पहुंची बकाया राशि
(Chandigarh News) चंडीगढ़। भूमि प्रगति कंपनी के कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की दिशा में आज एक अहम पहल हुई। सफाई कर्मचारी समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार चड्ढा द्वारा बुलाई गई एक विशेष बैठक में कर्मचारियों ने उन्हें अपना समर्थन और विश्वास दोहराया।बैठक के दौरान कृष्ण कुमार चड्ढा ने बताया कि उन्होंने भूमि प्रगति कंपनी के उच्च अधिकारियों से मिलकर कर्मचारियों की मुख्य समस्याओं को उठाया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के वेतन से पिछले कई महीनों से जो ₹155 की कटौती हो रही थी, उसके सात महीनों का बकाया अब कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा करवा दिया गया है।
चड्ढा ने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की बाकी समस्याओं के समाधान के लिए भी उनकी टीम पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आपकी हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द सुलझाया जाएगा। आपने जो भरोसा मुझ पर और मेरी टीम पर जताया है, उसके लिए मैं तहे दिल से आपका धन्यवाद करता हूं और वादा करता हूं कि इस भरोसे को टूटने नहीं दूंगा।इस बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने चड्ढा के प्रयासों की सराहना की और उनके नेतृत्व में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।
Chandigarh News : चंडीगढ़ मध्य मार्ग शोरूम ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की उपायुक्त से मुलाकात