Chandigarh News: प्रशासन में नए आईएएस अधिकारी शामिल: तीन  अधिकारियो स्वप्निल नाइक, प्रदीप कुमार और मोहम्मद मंसूर, चंडीगढ़ प्रशासन में शामिल हुए हैं और उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्वप्निल नाइक को सचिव आतिथ्य, ओएसडी कार्मिक विभाग और सिटको के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रदीप कुमार को नगर निगम के विशेष आयुक्त, सचिव कृषि और पशुपालन-मछली पालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहम्मद मंसूर ने सचिव सहकारिता, सचिव खाद्य और आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और सचिव उत्पाद शुल्क और कराधान के रूप में पदभार संभाला है।
बॉक्स लाइन
यूटी कैडर की बढ़ती प्रभुता
– यूटी कैडर की मजबूती: इन तीन नए आईएएस अधिकारियों के आगमन के साथ, चंडीगढ़ प्रशासन में यूटी कैडर की ताकत बढ़कर 9 हो गई है, जिससे पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों की संख्या घटकर केवल 2 रह गई है।
प्रमुख पदस्थापन
नगर निगम आयुक्त: प्रदीप कुमार को नगर निगम के विशेष आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है, जो चंडीगढ़ प्रशासन में एक महत्वपूर्ण पद है।
प्रशासन के कामकाज में तेजी लाने के साथ प्रशासनिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।