Chandigarh News: काव्य संग्रह कई रंग जिंदगी के-4  संग्रह का आज “संगीता साहित्य संगम” की ओर से सेक्टर 38 में एक भव्य समारोह में विमोचन किया गया। विमोचन चंडीगढ़ के पूर्व मेयर अरुण सूद ने किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में शम्स तबरेजी वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज, कविवर डॉ विनोद शर्मा, मोहित मित्तल,सुरजीत सिंह धीर उपस्थित थे। इस काव्य संग्रह का संकलन एवं संपादन डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा ‘गीत’ ने किया। इस संग्रह में कुल दस कवियों की कविताएं शामिल हैं। यह हिंदी पंजाबी एवं अंग्रेजी भाषा में है। इसमें किरण आहूजा, अमृत सोनी “अमृत’, नेहा अरोड़ा, मनोरमा श्रीवास्तव, ऋतु धवन, रश्मि ‘लहर’, चंद्रकला जैन, दीपक संधू, हर सिमरनजीत कौर और डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा ‘गीत’ की कविताएं सम्मिलित हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए अरुण सूद   ने कहा कि यह एक बहुत अच्छा प्रयास है। जिसमें तीनों ही भाषाओं के कवियों को लिया गया है। साहित्यकार प्रेम विज ने कवियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि उनकी कविताओं में जीवन और समाज दोनों के ही रंग देखने को मिलते हैं। शायर शग्स तबरेज़ी ने कहा कि इन कवियों में बहुत ज्यादा गंभीरता है और जीवन के प्रति उनका एक सकारात्मक सोच है। डॉ विनोद शर्मा ने कहा की कविताओं से लगता है जीवन को खुले आँख से देखा गया है।
काव्य गोष्ठी में लगभग एक दर्जन  से अधिक कवियों ने भाग लिया। जिन किरण आहूजा, अमृत सोनी ‘अमृत’, नेहा अरोड़ा ‘नेह’, ऋतु धवन, दीपक संधू, हरसिमरनजीत कौर,डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा ‘गीत’, डॉ. विनोद शर्मा, प्रेम विज, शम्स तबरेज़ी, मोहित मित्तल, नितेश आदि ने अपनी रचनाएं सभी को मंत्र मुग्ध किया।