Chandigarh news: (आज समाज): आज पिंजौर क्षेत्र में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कालका विधानसभा की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा द्वारा कुल 47 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत वाली अनेक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। यह अवसर पिंजौर–कालका क्षेत्र के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ है।
विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि ये सभी परियोजनाएँ केवल निर्माण कार्य नहीं हैं, बल्कि कालका विधानसभा को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने का एक बड़ा कदम हैं। उन्होंने हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री का विशेष धन्यवाद किया, जिनके मार्गदर्शन और स्वीकृति से इन परियोजनाओं को गति मिली है।
आज जिन विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया उनकी कुल लागत ₹47.58 करोड़ है—
Circular Road सेक्टर–3, 4 और 5 का निर्माण ₹8 करोड़ 66 लाख
सेक्टर 27/28 और 28/30 डिवाइडिंग रोड की विशेष मरम्मत — ₹5 करोड़ 38 लाख
सेक्टर–30 की आंतरिक सड़कों की विशेष मरम्मत — ₹9 करोड़ 56 लाख
सामुदायिक केंद्र भवन (Community Centre), सेक्टर–30 का निर्माण — ₹8 करोड़ 59 लाख
फायर स्टेशन बिल्डिंग, सेक्टर–30, पिंजौर — ₹6 करोड़ 24 लाख
सेक्टर–30 से HMT रोड तक 24 मीटर चौड़ी संपर्क सड़क — ₹9 करोड़ 15 लाख
इन सभी परियोजनाओं से पिंजौर–कालका क्षेत्र में सड़क संपर्क, यातायात, सार्वजनिक सुविधाएँ, सुरक्षा, सामुदायिक गतिविधियों और शहरी विकास को नई दिशा और उर्जा मिलेगी।
विधायक ने जानकारी दी कि इससे पूर्व 8 नवंबर को भी पिंजौर, कालका और रायतन क्षेत्रों में 35 करोड़ 35 लाख रुपये की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा चुका है। नगर परिषद कालका के कई महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और कई तेज गति से प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कालका विधानसभा के व्यापक विकास में लगातार सहयोग दे रही है।
स्थानीय नागरिकों ने भी इन परियोजनाओं के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी कार्य उनकी लंबे समय से लंबित मांग थे, और इनके पूरा होने से क्षेत्र में बड़े सकारात्मक बदलाव की शुरुआत होगी। नागरिकों ने विधायक के विकास–समर्पण और संवेदनशीलता की सराहना की।
विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने कहा
“ये सभी कार्य पिंजौर–कालका की जनता की मांग पर किए जा रहे हैं। आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। आज जिन परियोजनाओं की शुरुआत हुई है, यह केवल प्रारंभिक चरण है। भविष्य में भी विकास की यह गति और तेज़ी से जारी रहेगी। हमारा स्पष्ट संकल्प है कि कालका विधानसभा को प्रदेश की नंबर–1 विधानसभा बनाया जाए और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी।”
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद करते हुए कहा
“आप सभी का सहयोग ही इस विकास यात्रा की वास्तविक शक्ति है। मिलकर हम कालका विधानसभा को नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएंगे और इसे प्रदेश की नंबर–1 विधानसभा बनाने का लक्ष्य अवश्य पूरा करेंगे।”