Chandigarh news: (आज समाज): मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स एवं डुप्लेक्स क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लगाए गए 67 सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन आज शनिवार को चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने किया।
इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह ढिल्लो , राजनीतिक सचिव नरेंद्र सिंह नन्दी तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव गाबा द्वारा किया गया।
मंच संचालन प्रदेश कांग्रेस सचिव के.आर. महाजन ने किया।
अपने संबोधन में सांसद मनीष तिवारी जी ने कहा कि “मनीमाजरा क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण पहल है। सीसीटीवी कैमरे न केवल अपराध नियंत्रण में सहायक होंगे, बल्कि नागरिकों में सुरक्षा का भाव भी उत्पन्न करेंगे। लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए ऐसी तकनीकी व्यवस्थाएँ शहर के अन्य हिस्सों में भी की जाएंगी।”चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की सुरक्षा, सुविधा और विकास के लिए कार्यरत रही है। इस प्रकार की पहलें सामुदायिक सहभागिता और जवाबदेही को बढ़ाती हैं।
कार्यक्रम के आयोजक जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लो ने सांसद मनीष तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष एच.एस. लक्की जी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मनी माजरा ये सभी परियोजनाएँ — ई-सम्पर्क केंद्र, ट्रॉमा सेंटर, और सीसीटीवी कैमरे — हमारे क्षेत्र के विकास, सुरक्षा और शिक्षा के नए अध्याय हैं। यह सब कांग्रेस पार्टी की जनसेवा की भावना और हमारे सांसद श्री मनीष तिवारी जी के सतत प्रयासों का परिणाम है।
इस अवसर पर पार्षद दर्शना रानी, के एल अग्रवाल, कर्नल गुरसेवक सिंह, शाम सिंह, मनप्रीत सिंह सेठी,संजय भजनी, दुआ सिंह, अरुण वशिष्ट, उर्वशी शर्मा , रवींद्र ठाकुर, रईस अहमद, धर्मपाल, अभिजीत सैनी, संजीव महेंद्रू, गिरीश आनंद, गगन जिंदल, बीरेंद्र सिंह, डी एस बोपाराई, अवतार किशन, सहित शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।