• राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में गौ को राष्ट्र माता तथा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने का संकल्प लिया

(Chandigarh News) चण्डीगढ़। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन (आरएचएसएस), चण्डीगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में गौ को राष्ट्र माता तथा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने का संकल्प करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। संगठन की स्थानीय अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव एवं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर नंदा आदि भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने इस अवसर पर प्रेस वार्ता में कहा कि हिंदुओं का एकजुट होना आज बेहद जरूरी है। हिंदू सेवा ही राष्ट्र सेवा है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को सनातन धर्म के बारे में जागरूक करना उनके संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अगर ये फिल्म रिलीज हुई तो उनका संगठन इसके विरोध में सड़कों पर उतरेगा

पत्रकार वार्ता में संजय अरोड़ा ने कहा कि भारत सरकार को दिलजीत दोसांझ की पाकिस्तानी हीरोइन वाली फिल्म रिलीज करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ये फिल्म रिलीज हुई तो उनका संगठन इसके विरोध में सड़कों पर उतरेगा, और किसी भी हालत में फिल्म को रिलीज नहीं होने देगा। उन्होंने भारत सरकार से देश में अधिकाधिक गौशालाएं खोलने की भी मांग की ताकि कूड़ा-करकट खाकर पेट भरने से उन्हें छुटकारा मिले। उन्होंने इसके अलावा ईद पर बकरे काटने की प्रथा को बंद करने के लिए भी कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि किसी भी धर्म में जीव हत्या उचित नहीं है।

संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोड़ा ने बताया कि बैठक में धर्म मतांतरण व हिंदुओं पर अत्याचार एवं उनका शोषण रोकने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन सभी मुद्दों को लेकर चण्डीगढ़ के प्रशासक, स्थानीय सांसद, उपायुक्त व स्थानीय भाजपा अध्यक्ष आदि को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में संगठन के कार्यकर्ताओं को नियुक्ति एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

Chandigarh News : रिज़र्व बैंक ओम्बड्समैन कार्यालय ने सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग पर जागरूकता मैराथन का आयोजन किया