Chandigarh News: आज कालका क्षेत्र की विधायिका शक्ति रानी शर्मा और भाजपा पंचकूला जिलाध्यक्ष अजय मित्तल का मोरनी क्षेत्र में आगमन हुआ। इस दौरान आयोजित जनसभा में “विकसित भारत के अमृत काल” थीम के अंतर्गत मोदी सरकार के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों की जानकारी जनता को दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में लंबे समय से लंबित शेरला ताल से हराघाट तक सड़क के सुधारीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस सड़क के निर्माण पर लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है और इसे 6 महीने के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह सड़क मोरनी को हिमाचल प्रदेश की सीमा से जोड़ती है, इसलिए न केवल हरियाणा बल्कि हिमाचल के लोगों को भी इससे सीधा लाभ मिलेगा। भोज नग्गल समेत पूरे मोरनी क्षेत्र के ग्रामीणों में इस सड़क कार्य के शिलान्यास को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सभा को संबोधित करते हुए विधायिका शक्ति रानी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है और हरियाणा भी अब किसी से पीछे नहीं है। आज हरियाणा में नौकरियों की बोली नहीं लगती, बल्कि बिना पर्ची, बिना खर्ची के योग्य गरीब युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

विधायिका ने कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा को एक रोल मॉडल स्टेट के रूप में स्थापित किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि व अधिकारी

इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला प्रभारी संजीव कौशलPWD के एक्सईएन आशीष चौहानएसडीओ अनिल कंबोजजेई नरेश व अभिलेशमंडल अध्यक्ष दीपा शर्माजिला सचिव कनक रेखामहामंत्री कमलजीत और जसवंतआईटी प्रमुख भूपेंद्र सिंह हथियापूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष बबली शर्मापार्षद उमेश सूदसरपंच पाल शर्मा, काजल, कमलाबीडीसी उपाध्यक्ष पूनम कुमारीBDC सदस्य कुसुमटेक चंद, प्रज्वल कौशिक, गौरव शर्मानरेश कौशिकबलजीत राणा, महेंद्र राणासंदीप सिंहबहादुर सिंहध्यान सिंह हथियाअंजना शर्माचमेल सिंहहुकमी देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस मौके पर स्थानीय लोगों ने सरकार का आभार जताया और विकास कार्यों को लेकर विश्वास प्रकट किया।