Chandigarh News:, कुत्तों के आतंक से बलटाना निवासी परेशान

0
126
Chandigarh News
Chandigarh News: सैनी विहार फेस 2 में रहने वाले एक पति पत्नी को कुत्तों के झुंड ने हमला कर काट लिया। एक्टिवा सवार घायल पति पत्नी गिरने से बच गए और एक्टिवा भगाकर अपनी जाना बचाई। फिलहाल दोनों पति पत्नी का इलाज चल रहा है। जानकारी देते हुए घायल प्रिंस निवासी सैनी विहार फेस 2 ने बताया कि उसे शुगर कि बिमारी है और वह अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा पर सवार होकर सुबह करीब 11 बजे मार्किट जा रहा था। जैसे ही वह मार्किट में डाक्टर वर्मा की दुकान के पास पहुंचा तो पीछे से करीब 7 – 8 लवारिश कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया और उसकी तनी के पैरों व उसकी टांग पर काट लिया। कुत्तों से बचने के लिए उन्होंने एक्टिवा ओर तेजी से भगा ली। इस दौरान वह गिरते गिरते बचे। घायल प्रिंस ने बताया की कुत्तों ने उसकी पत्नी रिंपी के पैरों पर दो जगहों पर काटा है जिस कारण उसे चलने में भी मुश्किल हो रही है। उन्होंने बताया कि यदि उनकी एक्टिवा गिर जाती तो उनको ज्यादा चोटे आ सकती थी। प्रिंस ने बताया कि इसके बाद जब वह वापिस आए तो इस दौरान उनकी ही सोसायटी के तीन लोगों रोहित, राज कुमार व रवी को कुत्तों ने काट लिया था। उन्होंने बताया के कुत्तों के आतंक से लोग बेहद परेशान हैं। इस तरफ प्रसाशन को ध्यान देना चाहिए।
बॉक्स
शहर में लावारिश घूम रहे कुत्तों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। जिस तरफ प्रसाशन बिलकुल ध्यान नही दे रहा है। जबकि कुत्तों के काटने के हर महीने 125 से 150 केस सामने आ रहे हैं। हालंकि नगर परिषद जीरकपुर द्वारा कुत्तों की नसबंदी का काम चल रहा है। लेकिन बावजूद इसके कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लोगों की मांग है के कुत्तों की समस्या से जल्द से जल्द खत्म कर लोगों को राहत दी जाए।