Chandigarh News: अधिकार संघर्ष पार्टी ने इकबाल सिंह बल को अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को अपनी नई जिम्मेदारी के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरबख्श सिंह शेरगिल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतवीर कौर मनहेड़ा का दिल से धन्यवाद किया।
इकबाल सिंह बल ने अपने बयान में कहा कि, “मैं अपनी नई भूमिका को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का वादा करता हूँ।”
उन्होंने पार्टी के हर लक्ष्य को पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। बल ने स्पष्ट किया कि वह पार्टी में निष्ठा से काम करेंगे और पार्टी के उत्थान एवं उन्नति के लिए कटिबद्ध रहेंगे। बल, जो लंबे समय से सक्रिय राजनीति में हैं, ने पार्टी के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। उनकी नियुक्ति को पार्टी के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जो आने वाले दिनों में पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।