40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज हरियाणा में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है। उनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र शामिल है।

इन जिलों में 25 से 50 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। वहीं गत शनिवार को भी पानीपत, सोनीपत और अंबाला में बारिश हुई। जिस कारण तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला पलवल रहा। पलवल के वाटर सर्विस डिवीजन (अहर) एरिया का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

14 मई तक इन जिलों में हो सकती है बारिश

वहीं 2 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। 13 मई को 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश हो सकती है। 14 मई को 14 सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश होने का अनुमान जताया गया है।