अब तक यमुनानगर में हुई सबसे अधिक बारिश
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने आज फिर हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है। आज हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला में कहीं-कहीं बारिश होगी। वहीं, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा व फतेहाबाद) के कुछेक हिस्सों बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

बारिश का यह सिलसिला 18 जुलाई तक जारी रहेगा। नूंह में सोमवार को तेज बारिश की वजह से 3 मकान एक साथ गिर गए। जिसमें 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। बारिश का सिलसिला जारी रहने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

3 जिलों में 300 एमएम से ज्यादा हुई बारिश

हरियाणा के 3 जिलों में 300 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इनमें यमुनानगर में सबसे ज्यादा 365.3 एमएम बरसात हुई है। इसके बाद महेंद्रगढ़ में 340.6 एमएम और रेवाड़ी में 301.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 2025 में इस सीजन में अब तक हरियाणा में औसतन 162.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जोकि सामान्य से 38 प्रतिशत अधिक है।