गुरदासपुर : केंद्र सरकार किसानों को डराने का प्रयास कर रही हैं : किसान नेता

0
335
गगन बावा, गुरदासपुर:
ग्रंथी सिंहों और संगत का दल ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा श्री चंद टाहली साहिब से दिल्ली में चल रहे स्थायी किसान मोर्चा में शामिल होने के लिए रवाना हुआ। अबलखैर गांव पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जत्थे का स्वागत किया और 16,000 रुपये की राशि मोर्चा के लिए नेताओं को भेंट की गई। हरजीत सिंह पंधेर, गुरदीप सिंह जोगर, बलविंदर सिंह, प्यारा सिंह मल्ली, तरसेम सिंह मल्ली, दारा सिंह, सुलखान सिंह बहरामपुर, सुरजीत सिंह शेखा आदि ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को डराने का प्रयास कर रही है। लाठीचार्ज के दौरान अब तक 500 से अधिक किसानों की मौत हो चुकी है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने फिर भी किसानों की मांगें नहीं मानी तो केंद्र सरकार और भाजपा को भविष्य में इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस अवसर पर कश्मीर सिंह , सुखदेव सिंह, कृपाल सिंह दोरांगला, गुरदयाल सिंह, दलबीर सिंह औजला उपस्थित थे।
SHARE