Census 2027 : आज से घर-घर हाउस लिस्टिंग शुरू, एडीसी ने दिए निर्देश

0
259
House-to-House Listing Begins Today; ADC Issues Directives

Census 2027(आज समाज नेटवर्क) करनाल। जनगणना 2027 के तहत 1 मई से 30 मई तक जिले में घर-घर जाकर हाउस लिस्टिंग का कार्य शुरू होगा। इसको लेकर अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।एडीसी ने कहा कि कोई भी क्षेत्र या मकान छूटना नहीं चाहिए और कार्य की शुरुआत से ही निगरानी सुनिश्चित की जाए। सभी विभाग आपसी तालमेल से जिम्मेदारी के साथ इस राष्ट्रीय कार्य को पूरा करें।

आमजन से सहयोग की अपील

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे गणना कर्मियों को सही और नवीनतम जानकारी दें। साथ ही स्पष्ट किया कि दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अधिकारियों द्वारा आधार, पैन, बैंक डिटेल या ओटीपी जैसी जानकारी नहीं मांगी जाएगी, इसलिए लोग सतर्क रहें और पहचान पत्र जरूर जांचें।

जागरूकता और सुविधा

प्रशासन द्वारा ऑडियो संदेश और अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाएगा। फील्ड कर्मचारियों के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

लापरवाही पर सख्ती

एडीसी ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय दायित्व है। इसमें लापरवाही बरतने पर के तहत कार्रवाई की जा सकती है।प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।