CBSE Results Out : अगर अपने भी अपनी 10th और 12th कक्षा की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से दी थी और कब से बैठे थे अपने परिणाम के इंतज़ार में तो आपका इंतज़ार ख़त्म हुआ क्युकी सीबीएसई बोर्ड ने अपने परिणाम घोषित कर दिए गए है। आज दोनों कक्षाओं के 42 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। CBSE हाई स्कूल रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
कक्षा 10वीं के रिजल्ट में 19 लाख 99 हजार से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा 45,516 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कुल मिलाकर इस साल सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट शानदार रहा है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट उमंग ऐप पर भी जारी किया जाएगा। वेबसाइट नहीं खुलने के कारण कई छात्रों को रिजल्ट देखने में दिक्कत आ रही है। वेबसाइट भी भारी ट्रैफिक के कारण डाउन है।
सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 12वीं का लिंक भी एक्टिवेट कर दिया गया है। अब थोड़ी देर में कक्षा 10वीं से जुड़ा लिंक भी एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
कैसा रहा राज्यवार सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?
- तिरुवनंतपुरम: 99.79 प्रतिशत
- विजयवाड़ा: 99.79 प्रतिशत।
- बेंगलुरू: 98.90 प्रतिशत।
- चेन्नई: 98.71 प्रतिशत।
- पुणे: 96.54 प्रतिशत।
- अजमेर: 95.44 प्रतिशत।
- दिल्ली पश्चिम: 95.24 प्रतिशत।
- दिल्ली ईस्ट: 95.07 प्रतिशत।
- चंडीगढ़: 93.71 प्रतिशत।
- पंचकूला: 92.77 प्रतिशत।
- भोपाल: 92.71 प्रतिशत।
- भुवनेश्वर: 92.64 प्रतिशत।
- पटना: 91.90 प्रतिशत।
- देहरादून: 91.60 प्रतिशत।
- प्रयागराज: 91.01 प्रतिशत।
- नोएडा: 89.41 प्रतिशत।
- गुवाहाटी: 84.14 प्रतिशत।
ऐसे चेक करें CBSE 10वीं रिजल्ट 2025
- आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध कक्षा 10 के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें।
कैसे देखें डिजीलॉकर के ज़रिए कक्षा 10वीं के नतीजे
- डिजीलॉकर’ ऐप डाउनलोड करें
- digiLocker.gov.in पर जाएँ।
- अपना रोल नंबर, कक्षा स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन डालें
- फिर, सत्यापन के लिए अपने पंजीकृत नंबर पर भेजा गया OTP डालें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
कैसे देखें एसएमएस के ज़रिए कक्षा 10वीं के नतीजे
- मैसेजिंग ऐप खोलें।
- टाइप करें: cbse 10
- 7738299899 पर भेजें
- एसएमएस के ज़रिए अपना रिजल्ट पाएँ।