कहा, जब हम सत्ता में आए तो मात्र 21 प्रतिशत नहरी पानी हो रहा था सिंचाई में प्रयोग

Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि किसान पंजाब की आर्थिकता की रीढ़ हैं। उनका खुशहाल होना जरूरी है। यही कारण है कि उनकी सरकार किसानों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की सबसे बड़ी समस्या फसलों की सिचांई के लिए पानी की उपलब्धता है। हम उसी पर काम कर रहे हैं।

यही कारण है कि आप प्रदेश में नहरों के पानी का 63 प्रतिशत सिंचाई के काम आ रहा है जबकि तीन साल पहले तक यह मात्र 21 प्रतिशत था। मान ने कहा कि आज पंजाब के अंतिम छोर तक भी खेतों की सिंचाई नहरी पानी से हो रही है। भगवंत सिंह मान ने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने पंजाब के जल संसाधनों को सफलतापूर्वक सुरक्षित रखा है।

प्रदेश में रोड सेफ्टी फोर्स कर रही बेहतरीन कार्य

मुख्य मंत्री ने घोषणा की कि पंजाब ने हाईवे सुरक्षा को बढ़ाने के लिए देश की पहली समर्पित सड़क सुरक्षा फोर्स (रोड सेफ्टी फोर्स) शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस फोर्स के तहत विशेष रूप से भर्ती और प्रशिक्षित कर्मचारियों, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, की भर्ती और प्रशिक्षण दिया गया है और यह 144 आधुनिक वाहनों से सुसज्जित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह फोर्स बहुत प्रभावी ढंग से काम कर रही है और कई राज्यों और यहां तक कि भारत सरकार ने भी इस पहल की सराहना की है।

लोगों को 10 लाख रुपए तक फ्री उपचार मिलेगा

लोक कल्याण की दिशा में बड़ी पहल मुख्य मंत्री सेहत योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि यह देश की अपनी तरह की पहली योजना है, जो पंजाब के प्रत्येक परिवार के लिए 10 लाख तक का नकद रहित चिकित्सा उपचार प्रदान करती है। उन्होंने गर्व के साथ कहा कि पंजाब ऐसा व्यापक स्वास्थ्य देखभाल कवरेज प्रदान करने वाला भारत का पहला राज्य है, जो उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करते हुए जनता पर वित्तीय बोझ को काफी हद तक कम करने का प्रयास कर रहा है।

ये भी पढ़ें : Chandigarh News Update : भीख मांगते 21 बच्चों का रेस्क्यू : डॉ. बलजीत कौर