धनतेरस से होती है दीपोत्सव की शुरूआत
Dhanteras Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: धनतेरस या धनत्रयोदशी से ही दीपोत्सव की शुरूआत होती है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर मनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के अलावा और भी कई ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें आप खरीदकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह धनतेरस पर सूखा धनिया और नमक खरीदना भी काफी शुभ माना जाता है। धनतेरस को भगवान धन्वंतरि के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर के साथ-साथ यमराज की भी पूजा की जाती है।
सूखा या खड़ा धनिया मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें
धनतेरस पर सूखा या खड़ा धनिया खरीदना भी काफी शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन सूखा धनिया खरीदकर इसे माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। माना जाता है कि इससे साधक को मां लक्ष्मी की कृपा की प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी को धनिया अर्पित करने के बाद आप इसे अगले दिन धन के स्थान या अपनी तिजोरी में रख सकते हैं। ऐसा करने से साधक के लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं।
इस उपाय से घर में नकारात्मक ऊर्जा का नहीं होगा प्रवेश
धनतेरस पर पिसा हुआ सेंधा नमक खरीदना अधिक शुभ माना गया है। इससे सुख-समृद्धि के योग बनते हैं। साथ ही आप नकारात्मक ऊर्जा से मुöि के लिए इससे कुछ उपाय भी कर सकते हैं। इसके लिए सेंधा नमक को एक लाल कपड़े में बांधकर इसे मुख्य द्वार पर पूर्व दिशा की ओर बांध दें। धनतेरस के दिन इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता।
सोने या चांदी से बनी चीज खरीदने से सौभाग्य में होगी वृद्धि
धनतेरस के दिन अपनी क्षमता के अनुसार, सोने या चांदी से बनी चीजें जरूर खरीदें। माना जाता है कि इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसी के साथ आप धनतेरस के दिन हल्दी और चावल को पीसकर उसके पेस्ट से अपने मुख्य द्वार पर ॐ का चिन्ह भी बना सकते हैं। इससे घर में धन और समृद्धि आती है।