Charkhi Dadri News(आज समाज नेटवर्क )बाढड़ा। बाढड़ा उपमंडल मुख्यालय से चार वर्षो से बंद बाढड़ा से खाटूश्याम धाम के लिए बस सेवा बुधवार से दोबारा शुरु हो गई जिसको सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व श्रद्धालुओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कस्बे के सतनाली रोड़ स्थित मिनि बस स्टेंड से खाटूश्याम धाम के लिए बस रवाना करते हुए सरपंच राजेश श्योराण व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने हजारों श्रद्धालुओं के सपने को पूरा करने का काम किया है।
यह बस वर्ष 2019 से यहां से सतनाली, महेंद्रगढ़ वाया नारनौल होती हुई खाटू श्याम जाती थी जो कुछ समय पहले कोविड महामारी के समय से बस बंद हो गई थी। पिछले दिनों नारनौल बस स्टेंड के महाप्रबंधक से मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की मांग को स्वीकार कर यह बस येवा आरंभ की है और इससे बाढड़ा उपमंडल के लोग प्रतिदिन महेन्द्रगढ, नारनौल होते हुए प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तक आवागमन करेंगे।
यह बस सेवा प्रतिदिन सुबह छह बजे बाढड़ा से रवाना होगी और वहां से दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट पर खाटू बस स्टेंड से बाढड़ा के लिए रवाना होगी। यह बस शाम को नारनौल पहुंच कर बाढड़ा के लिए रवाना होगी जो दैनिक यात्रियों के लिए भी लाभदायक साबित होगी। कार्यक्रम में पूर्व व्यापार मण्डल प्रधान रामकिशन फ़ौजी, समाजसेवी कटार सिंह, व्यापारी नेता सतबीर सेलमपुरिया, पूर्व सरपंच राकेश सरपंच, सुरेश कुमार श्योरान, पवन श्योराण पंजाबी, शिव कुमार स्वामी, कालू, मा. बजरंग सिंटी इत्यादि मौजूद रहे।


